खरगोन। विधानसभा निर्वाचन-2023 के अंतर्गत निर्वाचन संबंधी आवश्यक सूचनाओं के आदान-प्रदान, प्रविष्ठि संधारण संचालन के लिए नवीन कलेक्ट्रेट कार्यालय के कक्ष क्रमांक 208 में जिला स्तरीय निर्वाचन कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। यह कंट्रोल रूम 05 दिसंबर 2023 तक 24 घण्टे काम करता रहेगा। इस कंट्रोल रूम की ई-मेल आईडी [email protected] एवं दूरभाष नंबर 07282-233601 रखा गया है। वहीं जिला स्तर पर बनाए गए निर्वाचन कंट्रोल रूम पर तीन शिप्ट में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जो प्रातः 08 से दोप 04, दोप 04 से रात्रि 10 व रात्रि 10 से प्रातः 08 बजे तक कंट्रोल रूम में तैनात रहेंगे।