विदिशा। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए विदिषा जिले के लिए नियुक्त किए गए दोनों व्यय प्रेक्षक प्रभात रंजन और आनंद कुमार की मौजूदगी में अभ्यर्थियों के व्यय लेखा का निरीक्षण कार्य संपादित होगा। इसके लिए समस्त अभ्यर्थियों के व्यय लेखा निरीक्षण की तिथियां जारी की गई है, कि जानकारी देते हुए व्यय प्रकोष्ठ के नोडल अधिकारी ने बताया कि आयोग द्वारा नवंबर माह की तीन तिथियां निर्धारित की गई है। इन तिथियों में जिले की पांचों विधानसभाओं के समस्त अभ्यर्थीगण व्यय लेखा संबंधी दस्तावेज को प्रस्तुत करेंगे। निरीक्षण संबंधी उपरोक्त कार्य निर्धारित तिथि को कलेक्ट्रेट कार्यालय के बेतवा सभागार कक्ष में पूर्वाहन 11 बजे से शुरू हो कर सांय 5 बजे तक किया जाएगा। निर्वाचन आयोग द्वारा अभ्यर्थियों के व्यय लेखा निरीक्षण हेतु जो तारीख जारी की गई उनमें पहला निरीक्षण सोमवार 6 नवंबर 23 को द्वितीय शुक्रवार 10 नवंबर को तथा तृतीय व अंतिम निरीक्षण के लिए बुधवार 15 नवंबर नियत कि गई है।