खरगोन। जिले की सनावद में चुनाव आचार संहिता के चलते एसएसटी और पुलिस टीम ने एक बडी कार्यवाही करते हुए एक कार और एक बाईक से जब्त 11 लाख 70 हजार रूपये जप्त किये। सनावद थाना क्षेत्र के सताजना स्थित चेकपोस्ट पर चेकिंग के दौरान मिर्च व्यापारी अनिल कुमार गर्ग की कार से 9 लाख रुपए जप्त किये। वही बाईक सवार संजय वर्मा निवासी दोगाव के पास से 2 लाख 70 हजार रुपए जब्त किये।
दोनो व्यक्ति टीम को वैध दस्तावेज नही दिखा पाए। पुलिस मिर्च व्यापारी और ग्रामीणो से पूछताछ कर रही है। एएसपी मनोहर सिह वारिया ने मीडिया को बताया की वाहन चौकिंग के दौरान एसएसटी की टीम ने कार चालक और एक बाईक सवार से 11 लाख 70 हजार रूपये जप्त किये है। पुलिस पूछताछ कर रही है। मौके पर प्रमाण दस्तावेज पेश नही करने पर कार्यवाही की गई है। अब जिला स्तरीय टीम जॉच करेगी।