BREAKING NEWS
बड़वानी में दिग्विजय सिंह का बड़ा धमाका,.. <<     REPORT : मंदसौर-नीमच संसदीय क्षेत्र के विकास को.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने की सीएम.. <<     छतरपुर में पिता-पुत्र की मौत पर भारी.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर- 2026 बना ग्रामीणों की.. <<     देवास में "सेफ क्लिक 2.0" का अभियान,सिविल लाइन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जहरीला पदार्थ खाने वाले युवक-युवती की मौत,.. <<     BIG NEWS : एमपी में झमाझम मानसून, 2 जुलाई से और तेज.. <<     BIG NEWS : शामगढ़ थाना क्षेत्र के सगोरिया मुक्तिधाम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे मांगीलाल अहीर, परिवार में शोक.. <<     KHABAR : भादवामाता कॉरिडोर के लिए 17 करोड़ रुपये की.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक 2.0” अभियान में पुलिस की जागरूकता.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमएसपी गेहूं खरीदी घोटाले में बड़ी.. <<     NEWS : 30वें राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह.. <<     KHABAR : ​खरगोन वायु सेना में चयनित आशियाना खान का.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की गरोठ थाना पुलिस और मुखबिर.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 1, 2023, 3:47 pm
KHABAR : किसी भी प्रकार के एग्जिट पोल तथा इसके परिणाम का प्रकाशन या प्रचार 7 से 30 नवम्बर तक पूर्ण प्रतिबंधित रहेगा, भारत निर्वाचन आयोग ने जारी की अधिसूचना, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मप्र विधानसभा निर्वाचन-2023 की आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया, कि आदर्श आचरण संहिता के दौरान 7 नवम्बर की सुबह 7 बजे से 30 नवम्बर 2023 की शाम 6.30 बजे तक निर्वाचन के संबंध में किसी भी प्रकार के एग्जिट पोल का आयोजन तथा प्रिंट या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में इसके परिणाम का प्रकाशन या प्रचार अथवा किसी भी अन्य तरीके से इसका प्रचार-प्रसार करने पर प्रतिबंध रहेगा।

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 31 अक्टूबर-2023 को इस आशय की अधिसूचना जारी कर दी गई है। जारी अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि निर्वाचन के दौरान सभी मतदान क्षेत्रों में मतदान की समाप्ति के लिये नियत समय पर समाप्त होने वाले 48 घण्टों के दौरान किसी भी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में किसी भी ओपिनियन पोल या किसी अन्य मतदान सर्वेक्षण के परिणामों सहित किसी भी प्रकार के निर्वाचन संबंधी मामलों के प्रदर्शन पर प्रतिबंध रहेगा।

लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा-126 क में यह प्रावधानित किया गया है, कि कोई भी व्यक्ति कोई निर्गम मत सर्वेक्षण नहीं करेगा, और किसी निर्गम मत सर्वेक्षण के परिणाम का ऐसी अवधि के दौरान जो निर्वाचन आयोग द्वारा इस संबंध में अधिसूचित की जाए, प्रिंट या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से प्रकाशन या प्रचार या किसी भी प्रकार की अन्य रीति से प्रसार नहीं करेगा। यदि कोई व्यक्ति इस प्रावधान का उल्लंघन करेगा, तो ऐसी अवधि के कारावास से जो दो वर्ष तक की हो सकेगी या जुर्माने से या दोनों से, दण्डनीय होगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE