चित्तौड़गढ़। करवा चौथ का त्योहार हर सुहागिन महिला के लिए बेहद खास होता है। व्रत रखने के साथ-साथ महिलाएं बेहद सज-धज के तैयार होती हैं। इस दिन का इंतजार हर महिला को सालभर रहता हैं। इस खास दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। पूरे दिन बिना कुछ खाए-पिए व्रत रहना आसान नहीं होता, लेकिन महिलाएं इसे पूरे मन से व्रत रखती हैं।
मैना मूँदडा, सपना बसेर ने बताया कि नवरत्न रेजीडेंसी पर करवा चौथ पर सुहागिन महिलाओं द्वारा व्रत कर चौथ माता की पूजा की गई, साथ ही महिलाओं ने कहानी सुनी व चंदा मामा के दर्शन होने तक महिलाओं द्वारा भजन एवं डांस किया गया।
पूनम चौबिसा, पूजा तोषनीवाल, निकिता मेहता ने बताया कि उसके पश्चात महिलाओं ने चंद्रमा को अर्क देकर पूजा की व आटा छलनी पर दीपक रख चंदा मामा व पति का चेहरा देख कर महिलाओं ने अपने पति की दीर्घायु होने की कामना की। तत्पश्चात सभी महिलाओं को अपने जीवनसाथी द्वारा जल पिला कर निर्जला वृत्त खुलाया गया। तत्पश्चात् सामूहिक फोटो खिंचवाई गई, साथ ही अपने जीवनसाथी के साथ भी फोटो खिंचवाई। पुष्पा मेहता मीना बावेल स्नेहलता मेहता टीना नंदू सीमा सभी महिलाओं ने आपस मे करवा चौथ की बधाइयां देते हुए परिवारजन को शुभकामनाएँ दी व चंद्रमा को अर्क एवं दर्शन के समय कन्हैयालाल चौबिसा, कमलेश मेहता, महेश बसेर राकेश मेहता, शंभु तोषनिवाल, वैभव मूँदडा, वीरेंद्र बावेल, पूरन मेहता, रमेश मेहता आदि उपस्थित थे।
अंत में सीए (डॉ) अर्जुन मूँदडा ने परिवार जनो को शुभकामनाएँ दी एवं आभार प्रकट किया।