मनासा। गुरुवार शाम 5 बजे करीब मनासा थाना क्षेत्र के गांव गरासिया खेड़ी में बाईक फिसलने से हादसा हो गया जिसमे 55 वर्षीय व्यक्ति राजमल पिता तेजा बंजारा बाइक से गिरकर गंभीर घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगो ने थाना 108 एम्बुलेंस पर सूचना दी। सूचना पर 108 एम्बुलेंस मौके पर पंहुची व घायल व्यक्ति को तत्काल मनासा शासकीय अस्पताल में उपचार के लिए लाए। जहाँ डॉक्टरों ने उपचार कर गंभीर हालात में जिला अस्पताल नीमच रेफर किया। मिली जानकारी अनुसार बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक से गिरने के कारण उक्त व्यक्ति के सिर में गंभीर चोटें आई।