BREAKING NEWS
खनियांधाना के गूड़र गांव में भीषण आग, 4 साल की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रामपुरा थाने में लगा समाधान शिविर,.. <<     KHABAR : कीचड़युक्त पेयजल सप्लाई से लोग परेशान, नगर.. <<     KHABAR : प्रशासन आपके द्वार कल कंजार्डा में,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT: अवैध खनिज परिवहन पर चला प्रशासन का शिकंजा,.. <<     सिरोही के माउंट आबू से जुड़ा महाराणा प्रताप.. <<     गुना जिले के म्याना में राज्यसभा सांसद महेश.. <<     KHABAR : खरगोन के धुलकोट में शराब बिक्री के खिलाफ.. <<     NEWS : नागरिकों को बड़ी राहत, 18 जून से वार्ड-वार.. <<     खरगोन में धार्मिक आस्था की भूमि को बचाने की.. <<     महाराणा प्रताप जयंती पर सेगांव को.. <<     NEWS : सेवा शिविरों में मिल रहा त्वरित समाधान, एक.. <<     NEWS : आदि कर्मयोगी अभियान, किसानों को निःशुल्क.. <<     VIDEO NEWS: मध्य प्रदेश मौसम अपडेट, 34 जिलों में.. <<     NEWS : 21 जून को वीर कल्लाजी राठौड़ की स्मृति में.. <<     NEWS : वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती पर.. <<     BIG NEWS : इनामी हिस्ट्रीशीटर के फ्लैट पर छापा,.. <<     छतरपुर जिले के किशोर सागर तालाब में अतिक्रमण.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 4, 2023, 7:03 pm
NEWS : एमपी बिरला सीमेंट विक्रेताओं की वार्षिक सभा आयोजित, डीलरों से संबंधित समस्याओं के समाधान पर हुआ विचार, पढ़े रेखा खाबिया की खबर  

Share On:-

चित्तौड़गढ। बुनियाद रिश्तों की एमपी बिरला सीमेंट विक्रेताओं की वार्षिक सभा नई दिल्ली में आयोजित हुई, जिसमें डीलरों से संबंधित विभिन्न मामलों को पहचान कर समझने और उनके समाधान पर विचार किया गया। इस तरह का प्रयास ग्राहकों के लिए कंपनी, संगठन के प्रदर्शन पर एक बड़ा प्रभाव डालता है। कंपनी के डीलर पूरे वर्ष बिजनेस को आगे बढ़ाते हैं, इसलिए कॉन्फ्रेंस उन्हें धन्यवाद देने और उन्हें अपडेट करने का एक मौका था ताकि वे ग्राहकों को कंपनी के उत्पादों के बारे में सकारात्मक संदेश दे सकें। कॉन्फ्रेंस में मध्य प्रदेश के 850 से अधिक डीलरों ने भाग लिया। बिरला कॉर्पाेरेशन लिमिटेड के एमडी और सीईओ संदीप घोष ने कहा कि कंपनी को प्रदर्शन, नैतिकता और संस्कृति के लिए मान्यता प्राप्त पाने की लिए वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बनना होगा। इस लक्ष्य को प्राप्त करने में डीलर कंपनी के भागीदार थे। उन्होंने आगे कहा कि विज़न, वैल्यू, वेलोसिटी और विजिबिलिटी में एक्सीलेंस के 4वी मॉडल शामिल हैं, जिन्हें कंपनी ने सभी कार्यों में दक्षता में सुधार के लिए अपनाया है। डीलरों को विशेष रूप से मदद लॉजिस्टिक्स ऑपरेशंस के डिजिटलीकरण से हुई, जिससे विशेष रूप से विपणन गतिविधियों में वेग और विजिबिलिटी बढ़ी है। कालिदास प्रमाणिक, प्रेसिडेंट, सेल्स, लॉजिस्टिक्स और मार्केटिंग ने डीलरों और बाजार डेवलपर्स से एमपी बिरला सीमेंट ब्रांडों, विशेष रूप से परफेक्ट प्लस और रक्षक को बढ़ावा देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि हालांकि हमारे दो प्रीमियम ब्रांड, परफेक्ट प्लस और रक्षक, कंक्रीट की बेहतर गुणवत्ता प्रदान करते हैं और लागत बचाते हैं। इसके साथ ही ये सभी प्रकार की निर्माण आवश्यकताओं को भी पूरा करते हैं। जीवन आशी, एडीशनल वाइस प्रेसिडेंट, सेल्स एंड मार्केटिंग, मध्य प्रदेश की गरिमामयी उपस्थिति रही। पिछले वर्ष कंपनी के साथ जुड़े और अच्छा प्रदर्शन करने वाले डीलरों को नया सितारा पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE