BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में हर्षाेल्लास से मनाया.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 6, 2023, 10:43 am
KHABAR : श्री चौपडा गणेश मंदिर समिति के तत्वावधान में जन कल्याण के लिए हरिद्वार से मंगवाए कुल 1100 श्रीयंत्र एवं गोमती चक्रों का निःशुल्क वितरण, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। श्री चौपडा गणेश मंदिर समिति नीमच के तत्वावधान में जन कल्याण के लिए हरिद्वार से मंगवाए कुल 1100 श्रीयंत्र एवं गोमती चक्रों को रविवार 5 नवम्बर के दिन रविपुष्य एवं सर्वार्थ अमृत सिद्धि योग के बनने पर नीमच क्षेत्र के 11 से भी अधिक विद्वान पंडितों द्वारा सिद्ध करके समिति द्वारा निःशुल्क वितरित किये।
श्री चौपडा गणेश मंदिर समिति के अध्यक्ष शिवनारायण गर्ग एवं सचिव राजेन्द्र गर्ग (पप्पी सर) ने संयुक्त रूप से बताया कि इन सभी श्रीयंत्रों एवं गोमती चक्रों को प्राप्त करने वालों का समिति द्वारा निःशुल्क रजिस्ट्रेशन करके उन्हें रसीदें दी गईं और उन रसीदों को जमा करके सभी को निःशुल्क श्रीयंत्र एवं गोमती चक्र वितरित किये गये। इन सभी  श्रीयंत्रों एवं गोमती चक्रों को पूजन, अभिषेक, पाठ, हवन आदि के द्वारा सिद्ध किया गया। जनकल्याण के लिए नीमच क्षेत्र के 11 से अधिक विद्वान पंडितों द्वारा श्रीयंत्रों को और गोमती चक्रों को निःशुल्क सिद्ध किया गया। इन दोनो को पूजा घर में रखने से लक्ष्मी की प्राप्ति एवं व्यापार में अधिक लाभ मिलता है इस पुनीत कार्य के लिए सभी विद्वान पंडितों का समिति द्वारा सम्मान भी किया गया।
इस कार्यकम में नीमच क्षेत्र के प्रसिद्ध समय के पाबंद ज्यो.पं.लक्ष्मण शास्त्री, यज्ञाचार्य पं.घनश्याम व्यास (चल्दू), पं.प्रेमप्रकाश गौड (गुरू महाराज), पं.राधेश्याम उपाध्याय (अध्यक्ष कर्मकाण्डीय विप्र परिषद), पं.महेश शर्मा, पं.गौरव पारीख, पं.दुर्गाशंकर नागदा, पं. मनोहर नागदा (कथा वक्ता), पं.दिलखुश नागदा (कथाकार), पं.योगेन्द्र पुरोहित (तपस्वी), पं.हरिशंकर नागदा, पं.अम्बिका प्रसाद शर्मा, पं.अभिषेक शर्मा आदि विद्वान उपस्थित थे।
इस कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष शिवनारायण गर्ग, सचिव राजेन्द्र गर्ग (पप्पी सर), कृष्ण कुमार गर्ग (चुन्नी चंपा), जगमोहन कटारिया, यशवंत मित्तल आदि सदस्यगण उपस्थित थे।
इस पुनीत कार्य को निशुल्क करने के लिए  मंदिर आए सभी भक्तों द्वारा श्री चौपड़ा गणेश मंदिर समिति की एवं सभी विद्वान पंडितो की सराहना की गई।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE