BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में हर्षाेल्लास से मनाया.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 6, 2023, 11:03 am
BIG NEWS : नीमच की धरा पर भव्य जैन दीक्षा महोत्सव में, राजस्थान मीणा समाज की मुमुक्षु तमन्ना जैन बनी साध्वी श्री तनमय श्रीजी, पढ़े रेखा खाबिया की खबर  

Share On:-

चित्तौड़गढ़। अखिल भारत वर्षीय साधुमार्गी जैन संघ के हुकमेश संघ के नवम नक्षत्र आचार्य भगवंत श्री रामलाल जी मासा आदि ठाणा के पावन पवित्र सानिध्य में साधना महोत्सव चार्तुमास के अंतर्गत त्याग, तप, ज्ञान, ध्यान, संयम का ठाठ बरकरार है। इसी के तहत पांच नवंबर को आचार्य श्री रामेश ने 376वीं दीक्षा नीमच में सआंनद सम्पन्न हुई। राजस्थान के टोंक के पास ऊखलाना गाँव के मीणा समाज लगभग 230 वर्षो से जैन धर्म का पालन कर रहें। जिनके जीवन में स्वर्णिम अवसर 5 नवम्बर रविवार को मीणा समाज का गोरवशाली ऐतिहासिक दिन रहा। यहां की बेटी मुमुक्षु श्री तमन्ना जी जैन ने परम पूज्यनीय आचार्य भगवन 1008 श्री रामलाल जी मासा एवं बहुश्रुत वाचनाचार्य परम श्रद्धेय उपाध्याय प्रवर श्री राजेश मुनिजी म सा की महती कृपा से राठौड परिसर नीमच में सम्पन्न हुई। 
आचार्य भगवन रामेश के मुखारविंद से करेमी भंते! के पाठ से सविधि दीक्षा ग्रहण की। भंगवन ने नया नामकरण करते हुए बताया कि अब नवदीक्षिता महासती श्री तनमय श्रीजी के नाम से जानी पहचानी जायेगी और जिनशासन की भव्य प्रभावना करेगी। आचार्य रामेश ने मुमुक्षु तमन्ना जैन को साधना महोत्सव चार्तुमास के दोरान नियमित प्रवचन के दौरान श्री अखिल भारत वर्षीय साधुमार्गी जैन संघ, श्री साधुमार्गी जैन श्रावक संघ नीमच, समता बहू मंडल, समता युवा संघ नीमच, सकल जैन संघ के पदाधिकारी व दुर दराज व देशभर के श्री संघों की उपस्थिति में विशाल जन समूह की साक्षी मे दीक्षा प्रदान की गयी। आचार्य श्री के मुखारविंद से अब तक की 376वीं दीक्षा है। साधना महोत्सव नीमच के अंतर्गत मुमुक्षु बहन सुश्री तमन्ना जी जैन (19 वर्ष) सुपुत्री मनभर देवी शुभकरण सुपौत्री केसर बाई हीरा लाल निवासी ऊखलाना, टोंक (राज) की निवासी है। इससे पहले भव्य भगवती दीक्षा महोत्सव प्रसंग में निम्न कार्यक्रम मुमुक्षु बहन सुश्री तमन्ना जी जैन की हल्दी मेहँदी व चौवीसी 3 नवम्बर रात्रि 7.15 बजे हुआ था। जयकारों के साथ दीक्षार्थी मुमुक्षु बहन सुश्री तमन्ना जी जैन की शोभायात्रा (वरघोड़ा) 4 नवंबर 2023 दोपहर 12.15 बजे से शुरु हुआ जो प्रवचन स्थल पर पहुंचा। जहां मुमुक्षु बहन का संघ अभिनंदन समारोह व ओघा बंधाई एवं केसर छंटाई हुई। भजन संध्या (गुरू भक्ति) रात्रि 7.30 बजे से भागेश्वर मंदिर परिसर भोजन शाला में हुई। मुमुक्षु बहन की महानिष्क्रमण यात्रा रविवार को प्रातः 9.15 बजे से श्री भागेश्वर मंदिर भोजन शाला परिसर से प्रवचन स्थल पर पहुंची, वहीं पर धर्म सभा के दौरान दीक्षा कार्यक्रम समपन्न हुआ। पूरा पंडाल हर्ष हर्ष राम गुरु महान है दीक्षाओ का ठाट के नारो से गुंज उठा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE