BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में हर्षाेल्लास से मनाया.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 9, 2023, 7:53 pm
NEWS : मुस्कान का राष्ट्रीय वॉलीबॉल चैंपियनशिप प्रतियोगिता के लिए चयन, नूतन स्पोर्ट्स क्लब ने दी बधाई, पढ़े रेखा खाबिया की खबर  

Share On:-

चित्तौड़गढ़। नूतन स्पोर्ट्स क्लब की होनहार वॉलीबॉल खिलाड़ी सुश्री मुस्कान बाथरा का राष्ट्रीय वालीबॉल चैंपियनशिप नई दिल्ली के लिए राजस्थान टीम में चयन हुआ है।     
मुस्कान ने भीलवाड़ा जिले के गुरला में 17 से 19 अक्टूबर तक आयोजित राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में भाग लिया, जिसमें राजस्थान स्टेट टीम में चयन हुआ। वह राजस्थान स्टेट टीम में राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भाग लेगी। 
चित्तौड़गढ़ दुर्ग निवासी सत्यनारायण बाथरा की सुपुत्री मुस्कान सीनियर सेकेंडरी विज्ञान संकाय की छात्रा है, उसने पूर्व में आठ राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लिया है। नूतन स्पोर्ट्स क्लब चित्तौड़गढ़ के प्रशिक्षक रतनलाल खटीक , शराफत हुसैन, जयदीप सिंह, हेमंत राव, पंकज व्यास, रनजीत चावला व जसवंत चावला ने राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर क्लब के खिलाड़ी चयनित होने पर उन्होंने प्रतिभावान खिलाड़ियों को बधाई दी।                     
उन्होंने बताया कि क्लब द्वारा स्कूली छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उल्लेखनीय कि मुस्कान के दादा मांगीलाल बाथरा भी सीनियर कोच है जिनका उसे विशेष प्रोत्साहन और मार्गदर्शन मिलता रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE