नीमच। सिखो के सर्वाेच्च धर्मगुरू गुरू श्री नानकदेवजी के प्रकटोत्सव को धूमधाम से मनाने के लिए आज बुधवार 15 नवम्बर को समाज के भद्रजनों ने भक्ति भाव व निर्मल मन से ब्रह्म वैला में प्रभात फैरी निकाली व प्रकाश पर्व का आगाज कर दिया। गुलाबी ठण्ड के बीच समाज की महिलाएॅ, बच्चे व पुरूष इसमें शामिल हुए। प्रातः 4.55 पर सभी समाजजन सुमधुर भजनों के साथ नगरपालिका कार्यालय के समाने स्थित गुरूद्वारे से सभी निकले। उत्साही युवाओं ने इस अवसर पर अतिषबाजी भी की। समिति के अध्यक्ष हरभजनसिंह सलूजा, सचिव सतपालसिंह छाबड़ा व मीडिया प्रभारी मंदीप सिंह गौत्रा ने बताया कि कार्यक्रमों की शुरूआत 15 नवम्बर से 25 नवम्बर तक ब्रह्मवेला प्रातरू 5 बजे से प्रभात फेरी निकाली जाएगी। 25 नवम्बर को प्रातः 9 बजे श्री अखंड पाठ साहब का आंरभ होगा। वही गुरूद्वारे में 25, 26 नवम्बर को शाम 7.30 से 9 बजे तक करम सिंह जी लेहरी (दिल्ली वाले) रागी जत्थे द्वारा शबद कीर्तन किया जाएगा। 27 नवम्बर को सुबह 9 बजे श्री अखंड पाठ साहेब की समाप्ति होगी। प्रातः 9 से 10 बजे हजूरी रागी जत्था द्वारा शबद कीर्तन। 27 नवम्बर को रात्रि में 8 बजे से गुरू का अटूट लंगर आंरभ होगा। जिसके बाद मध्य रात्रि में आरती, फूलों की बरखा, अरदास व रंगारंग आतिशबाजी की जाएगी। अध्यक्ष हरभजनसिंह सलूजा, सचिव सतपालसिंह छाबड़ा व मीडिया प्रभारी मंदीपसिंह गौत्रा ने बताया कि प्रकाश पर्व के अवसर पर गुरूद्वारे को विशेष विद्युत आकर्षक साज-सज्जा कर सजाया गया है। शबद कीर्तन होगा विशेष आकर्षण इस बार दिल्ली के रागी जत्थे द्वारा दो दिवसीय विशेष दिवान साहेब का आयोजन आकर्षण का केन्द्र रहेगा। नगरपालिका कार्यालय के सामने स्थित गुरूद्वारे में समस्त आयोजन होगें। 25, 26 नवम्बर को शाम 7.30 से 9 बजे तक करम सिंह जी लेहरी (दिल्ली वाले) रागी जत्थे द्वारा शबद कीर्तन किया जाएगा।