झालावाड़। जिले के भवानी मंडी क्षेत्र के समीप ढाबला खींची गांव के दो भाइयों ने ईमानदारी का परिचय देते हुए गांधी सागर-भानपुरा रोड के बीच खोया हुआ पर्स मालिक तक पहुंचाया।
जब एक दम्पति भवानीमंडी से रामपुरा जा रहे थे इसी बीच भानपुरा रोड व गांधी सागर के बीच उनका पर्स किसी कारण वर्ष गिर जाता है तब तक दम्पति गांधी सागर नंबर तीन पर पहुंच जाते हैं। तभी महिला को अपना पर्स याद आता हैं। तभी रामपुरा की ओर से ढाबला खींची जा रहे हैं दो युवक भाइयों की नजर बेर खाते समय एक लावारिस पर्स पर पड़ती है। उस लावारिस पर्स को दुर्गेश उठाकर देखता है तो उसमें कीमती सामान नजर आते हैं। तभी दुर्गेश और उसका भाई बिरदीचंद दोनों भाई पर्स मलिक का लगभग 1 घंटे तक वंही इंतजार करते हैं। जब पर्स मालिक मौके पर नहीं पहुंचते हैं तभी दुर्गेश अपने मोबाइल से पर्स को व पर्स में रखा हुआ फोटो को रक्त दाता समूह ग्रुप मे वायरल कर देता है। इसी बीच दंपति परेशान होकर भानपुरा से गांधी सागर के बीच अपने पर्स को ढूंढते रहते हैं लेकिन पर्स नहीं मिलता है। जब थक हारकर वापस भवानीमंडी जाने लगते हैं तभी मनोज शर्मा दैनिक नवज्योति पत्रकार भाई का फोन महिला के पति के फोन पर आता है और कहता हैं कि क्या आपका पर्स कहीं गुम हुआ है तभी महिला का पति हां भर देता हैं।
मनोज कहता हैं कि आपके पर्स के लिए जय गुप्ता रक्तदाता समूह वाले से बात करिये। तभी जय गुप्ता का भी फोन आता है और वह कहते हैं कि आपका गुमा हुआ पर्स दुर्गेश को मिला है, जो आपको ढूंढ रहे हैं, कृपया उनसे बात कर लीजिए। महिला, दुर्गेश से बात करती है और दुर्गेश कहता है कि आपका पर्स मेरे पास है आप हमको कहां मिलेंगे हमको बता दीजिए। तभी महिला बोलती है कि आप हमको भानपुरा की ओर संग्राम घाटे के नीचे जो चाय की होटल है हम वहीं खड़े हैं, आप यहां पर आ जाईये। दुर्गेश व बिरदीचंद दाँगी वहां पंहुचे और होटल पर आकर मलिक को पर्स लौटा दिया।