नीमच। जिले के मनासा-रामपुरा रोड पर मंगलवार रात को घोटा पिपलिया गांव के समीप दो बाइकों में भिड़ंत हो गई। आमने-सामने की जबरदस्त टक्कर में एक बाइक सवार को गंभीर चोट आई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एक बाइक सवार मनासा से रामपुरा की ओर जबकि दूसरा रामपुरा से मनासा की ओर आ रहा था। इसी दौरान यह हादसा हो गया। इस हादसे में एक बाइक चालक व्यक्ति दशरथ (35) गंभीर घायल हो गया। हादसे की सूचना पर मनासा थाना 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को तत्काल उपचार के लिए मनासा शासकीय चिकित्सालय लाया गया। जहां घायल को इलाज के लिए भर्ती किया गया है। इस हादसे में दूसरी बाइक के चालक को भी मामूली चोटें आई हैं। मामले की जांच में पुलिस जुटी है।