बागली। विधानसभा चुनाव के लिए विधायक प्रत्याशी लगातार क्षेत्र में जनसंपर्क कर मतदाताओं को साधने में लगे हुए हैं। निर्वाचन आयोग के अनुसार 15 नवंबर की शाम से शोरगुल वाला प्रचार थम जाएगा, और 17 नवंबर को मतदान होना है।बुधवार के दिन प्रचार प्रसार के आखिरी दिन भाजपा प्रत्याशी ने मतदाताओं का विश्वास जीतने के लिए अपनी ताकत झोक दी,भाजपा प्रत्याशी मुरली भंवरा ने बागली नगर में कार्यकर्ताओं के साथ जनसंपर्क किया और मतदाताओं का आशीर्वाद लिया इस बार बागली विधानसभा में भाजपा कि ओर किसी भी बड़े नेता की सभा नहीं हुई है, प्रत्याशी ने अपने स्तर से ही जनसंपर्क कर मतदाताओं को साधने का प्रयास किया है, अब मतदाता किसे अपना आशीर्वाद देते हैं, यह तो परिणाम आने पर ही पता चलेगा।चुनाव प्रचार के आखिरी दिन दोनों दल के प्रत्याशी ने पूरे जोश के साथ जनसंपर्क किया।