BREAKING NEWS
BIG NEWS : सड़क किनारे खेत में लटका मिला ट्रैक्टर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : उज्जैन-जावरा ग्रीनफील्ड हाईवे भूमि.. <<     KHABAR : जनसमर्थन से घबराकर मेरे खिलाफ पीआईएल.. <<     BIG REPORT : सेफ क्लिक-2.0’ अभियान के तहत जिलेभर में.. <<     KHABAR : रोटरी क्लब रॉयल्स मुरैना ने किया रोटरी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अब इस माह में लगेगी वर्ष की तीसरी नेशनल.. <<     KHABAR : नल-जल योजना में करोड़ों के गबन का आरोप, पानी.. <<     NEWS : बाल संरक्षण पर चित्तौड़गढ़ पुलिस का फोकस,.. <<     NEWS : प्रभारी मंत्री डॉ. मंजू बाघमार ने सेवा.. <<     NEWS : कॉलेज शिक्षा प्रयोगशाला सहायक संघ की नई.. <<     KHABAR : भूत-पिशाच निकट नहीं आवे..., हनुमान चालीसा से.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     HOROSCOPE TODAY : वृषभ राशि को मिलेगा अटका धन,सिंह राशि.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : कृषि मंडी पिपलिया में टोकन सिस्टम से कैश.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ के जनजागरण के लिए निकली.. <<     NEWS : पुलिस विभाग के नकारा वाहनों की सार्वजनिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 15, 2023, 5:22 pm
KHABAR : वाहनों का अधिग्रहण करने की कार्रवाई शुरु, स्कूलों बसों को प्राथमिकता, जीपीएस भी लगा रहे, मतदान दलों को आवंटित होंगे, पढे़ खबर

Share On:-

धार। विधानसभा चुनाव-2023 को लेकर आज शाम पांच बजे प्रचार-प्रसार दम जाएगा। अब मतदाता के पास 48 घंटे का समय हैं। जिसमें अपने मत का इस्तेमाल करने के लिए विचार-विमर्श कर सकता हैं। अब मतदान शांतिपूर्ण करवाने के लिए जिला प्रशासन की तैयारियां अंतिम चरणों में चल रही है।


बुधवार को आरटीओ कार्यालय सहित यातायात विभाग के माध्यम से वाहनों के अधिग्रहण को लेकर कार्रवाई शुरु कर दी गई हैं। इस बार जिले के सात विधानसभा सीटों के लिए 600 के करीब वाहनों को अधिग्रहण किया जा रहा है। इसमें यात्री बसों का इस्तेमाल कम किया है। 75 प्रतिशत स्कूल बसें है।


यात्रियों को परेशानी न हो, इस बात का खास ध्यान रखा जा रहा हैं। धार और इंदौर की बसें इन दो दिनों में कम ही चलेगी। आरटीओ कार्यालय के अनुसार करीब 425 बसें सहित अन्य चार पहिया वाहन 150 अधिग्रहित किए गए हैं।


आयोग इस इस बार चुनाव को लेकर अपनी रणनीति में बदलाव कर चुका है। अधिग्रहित हो रहे वाहनों में जीपीएस सिस्टम को भी लगाया जा रहा हैं। जिससे संबंधित वाहन की पूरी लोकेशन कंट्रोल रुम को पता होगी।


वाहनों के मतदान केंद्रों तक पहुंचने और वापस लौटने तक जिला स्तर से निगरानी रखी जाएगी। इसके लिए निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन का पालन करते हुए प्रत्येक वाहन में जीपीएस सिस्टम लगा रहेगा।


मतदान के दिन 17 नवंबर को देर रात्रि तक सातों विधानसभा से मतदान सामग्री लेकर देर रात्रि बसें पॉलिटेक्निकल कॉलेज पहुंचेगी और 18 नवंबर को सुबह निर्धारित रूट पर चलेगी। इसकी कार्रवाई बुधवार देर शाम तक पूरी कर ली जाएगी।


गुरुवार को वाहनों का इस्तेमाल मतदान दलों को ले जाने के लिए होगा। आरटीओ हिरदेश यादव ने बताया कि मतदान पार्टियों को लाने और छोडऩे के लिए विधानसभावार 445 वाहन और दो सौ सेक्टर अधिकारियों और अन्य के लिए वाहन इस्तेमाल किए जाएंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE