BREAKING NEWS
BIG NEWS : सड़क किनारे खेत में लटका मिला ट्रैक्टर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : उज्जैन-जावरा ग्रीनफील्ड हाईवे भूमि.. <<     KHABAR : जनसमर्थन से घबराकर मेरे खिलाफ पीआईएल.. <<     BIG REPORT : सेफ क्लिक-2.0’ अभियान के तहत जिलेभर में.. <<     KHABAR : रोटरी क्लब रॉयल्स मुरैना ने किया रोटरी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अब इस माह में लगेगी वर्ष की तीसरी नेशनल.. <<     KHABAR : नल-जल योजना में करोड़ों के गबन का आरोप, पानी.. <<     NEWS : बाल संरक्षण पर चित्तौड़गढ़ पुलिस का फोकस,.. <<     NEWS : प्रभारी मंत्री डॉ. मंजू बाघमार ने सेवा.. <<     NEWS : कॉलेज शिक्षा प्रयोगशाला सहायक संघ की नई.. <<     KHABAR : भूत-पिशाच निकट नहीं आवे..., हनुमान चालीसा से.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     HOROSCOPE TODAY : वृषभ राशि को मिलेगा अटका धन,सिंह राशि.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : कृषि मंडी पिपलिया में टोकन सिस्टम से कैश.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ के जनजागरण के लिए निकली.. <<     NEWS : पुलिस विभाग के नकारा वाहनों की सार्वजनिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 15, 2023, 5:55 pm
KHABAR : प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक मतदान प्रतिशत वाले बूथ के बीएलओ एवं सेक्टर अधिकारी को दिये जायेंगे नकद पुरस्कार, पढ़े खबर 

Share On:-

भोपाल। विधानसभा निर्वाचन-2023 मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत पिछले विधानसभा निर्वाचन की तुलना में इस बार सर्वाधिक मतदान प्रतिशत वृद्धि प्राप्त करने वाले बीएलओ तथा सेक्टर ऑफिसर को प्रोत्साहित करने के लिए नकद पुरस्कार के साथ प्रशस्ति पत्र भी दिए जायेंगे।
जारी संशोधित आदेश अनुसार प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक मतदान प्रतिशत प्राप्त करने वाले 5 बीएलओ को प्रति बीएलओ राशि रूपये 25 हजार तथा प्रशंसा-पत्र प्रदान किया जाएगा। यह पुरस्कार प्राप्त करने के लिये यह अनिवार्य होगा कि उस बीएलओ के द्वारा अपने मतदान केन्द्र के न्यूनतम 90 प्रतिशत मतदाताओं को मतदाता पर्ची वितरित की गई हो। यदि 5 से अधिक बीएलओं द्वारा समान मतदान प्रतिशत वृद्धि प्राप्त की जाती है, तो उस स्थिति में सर्वाधिक मतदाता पर्ची वितरित किये जाने के प्रतिशत को आधार मानकर पुरस्कार के लिए चयन किया जाएगा।
प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में विगत विधानसभा निर्वाचन की तुलना में सर्वाधिक मतदान प्रतिशत प्राप्त करने में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सेक्टर आफिसर को 50 हजार रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले सेक्टर आफिसर को रूपये 20 हजार तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सेक्टर ऑफिसर को 10 हजार रुपये तथा प्रशंसा पत्र प्रदान किया जायेगा। इसके साथ ही यह पुरस्कार प्राप्त करने के लिये यह अनिवार्य होगा कि उस सेक्टर ऑफिसर के क्षेत्र के अंतर्गत न्यूनतम 90 प्रतिशत मतदाताओं को मतदाता पर्ची वितरित की हो। यदि एक से अधिक सेक्टर ऑफिसर के द्वारा समान मतदान प्रतिशत वृद्धि प्राप्त की जाती है तो उस स्थिति में सर्वाधिक मतदाता पर्ची वितरित किये जाने के प्रतिशत को आधार मानकर पुरस्कार के लिए चयन किया जाएगा।


 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE