नीमच। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश जैन, विधानसभा निर्वाचन (स्वीप) नोडल अधिकारी गुरूप्रसाद के निर्देशन में विधानसभा निर्वाचन 2023- के तहत 17 नवम्बर 2023 को प्रातः 07.00 बजे से सायं 6.00 बजे तक होने वाले मतदान में दिव्यांगजन (PWD) एवं वरिष्ठ नागरिक मतदाताओं को सुगम मतदान अंतर्गत आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाकर शत-प्रतिशत मतदान कराया जाएगा।
जिले के सभी मतदान केन्द्रों पर दिव्यांग मतदाताओं को मतदान के लिये आवश्यक सुविधा जैसे- व्हील चेयर, रैम्प वाहन व्यवस्था इत्यादि की व्यवस्थाएं करवाई गई हैं। दिव्यांग एवं वरिष्ठ नागरिक मतदाताओं को प्राथमिकता से मतदान कराया जायेगा दिव्यांग एवं वरिष्ठ नागरिक मतदाता को मतदान हेतु किसी भी प्रकार की सहायता की आवश्यकता होने पर जिला पंचायत नीमच सभाकक्ष में स्थापित दिव्यांग " मतदान कम्युनिकेशन सेन्टर के विनीत दुबे, सामाजिक सुरक्षा विस्तार अधिकारी, सामा.न्याय विभाग, नीमच मोबा.नं. 9926482548 अब्दुल रशीद शाह, सहायक ग्रेड--03 सामाजिक न्याय विभाग, नीमच मोबा.नं. 9425973995 एवं अभय जैन, सहायक ग्रेड-03. सामाजिक न्याय विभाग, नीमच मोबा.नं. 9424531131 पर संपर्क किया जा सकता हैं।