BREAKING NEWS
BIG NEWS : सड़क किनारे खेत में लटका मिला ट्रैक्टर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : उज्जैन-जावरा ग्रीनफील्ड हाईवे भूमि.. <<     KHABAR : जनसमर्थन से घबराकर मेरे खिलाफ पीआईएल.. <<     BIG REPORT : सेफ क्लिक-2.0’ अभियान के तहत जिलेभर में.. <<     KHABAR : रोटरी क्लब रॉयल्स मुरैना ने किया रोटरी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अब इस माह में लगेगी वर्ष की तीसरी नेशनल.. <<     KHABAR : नल-जल योजना में करोड़ों के गबन का आरोप, पानी.. <<     NEWS : बाल संरक्षण पर चित्तौड़गढ़ पुलिस का फोकस,.. <<     NEWS : प्रभारी मंत्री डॉ. मंजू बाघमार ने सेवा.. <<     NEWS : कॉलेज शिक्षा प्रयोगशाला सहायक संघ की नई.. <<     KHABAR : भूत-पिशाच निकट नहीं आवे..., हनुमान चालीसा से.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     HOROSCOPE TODAY : वृषभ राशि को मिलेगा अटका धन,सिंह राशि.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : कृषि मंडी पिपलिया में टोकन सिस्टम से कैश.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ के जनजागरण के लिए निकली.. <<     NEWS : पुलिस विभाग के नकारा वाहनों की सार्वजनिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 15, 2023, 6:15 pm
KHABAR : जिले में धारा 144 के तहत आज शाम 06 बजे से चुनाव प्रचार पर रहेगा प्रतिबंध, प्रत्याशी शांति पूर्ण तरीके से डोर टू डोर कर सकेंगे केम्पेनिंग, पढ़े खबर  

Share On:-

रायसेन। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी मप्र विधानसभा निर्वाचन-2023 कार्यक्रम अनुसार जिले की चारों विधानसभाओं में 17 नवम्बर को मतदान होना है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी अरविंद दुबे द्वारा विधानसभा क्षेत्रों में शांति एवं कानून व्यवस्था तथा निष्पक्ष चुनाव को दृष्टिगत रखते धारा 144 दण्ड प्रक्रिया संहिता के तहत निषेधात्मक आदेश जारी किए गए हैं। 
जिला दण्डाधिकारी दुबे द्वारा जारी आदेश के तहत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान समाप्ति के 48 घण्टे पूर्व अर्थात दिनांक 15 नवम्बर को सांय 06 बजे के पश्चात् किसी भी प्रकार से किया जाने वाला चुनाव प्रचार, रैली, ध्वनि विस्तारक यंत्र, नुक्कड सभाए एवं आम सभाए पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगी। इस अवधि में अभ्यार्थियों द्वारा किया जाने वाला डोर टू डोर केम्पेनिंग पूर्ण शांतिपूर्ण तरीके से किया जा सकेगा। यह आदेश मतदान दिवस दिनांक 17 नवम्बर को मतदान समाप्ति के 48 घण्टे से पहले अर्थात दिनांक 15 नवम्बर को सांय 06 बजे से मतदान समाप्ति के आगामी 24 घण्टे तक अर्थात दिनांक 18 नवम्बर को सांय 06 बजे तक (कुल 72 घण्टे) तक लागू रहेगा। उक्त आदेश का उल्लंघन भारतीय दण्ड संहिता की धारा 188 के अन्तर्गत दण्डनीय होगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE