उदयपुर। मेवाड़ पालीवाल मेनारिया नागदा एवं समस्त ब्राह्मण सामुहिक विवाह समिति द्वारा ब्राह्मण समाज के प्रसिद्ध संत श्री एच आर पालीवाल के सानिध्य मे लिखित बौद्धिक ग्यान एवं समाधान की सातवीं पुस्तिका व 23वीं परिचय पुस्तिका एवं वर्ष 2024 के कैलेंडर का विमोचन 16 नवम्बर गुरुवार को दोपहर 2 बजे समाज के पदाधिकारीयों द्वारा आदि गोड समाज का नोहरा हिरण मगरी सेक्टर 5 उदयपुर में किया जायेगा।
समिति के मिडिया प्रभारी खुशवंत पालीवाल ने बताया कि इस अवसर पर संभागीय पदाधिकारियों की बैठक भी रखी जायेगी। जिसमें डूंगरपुर, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, नाथद्वारा, उदयपुर एवं झाडोल के पदाधिकारीगण भाग लेंगे तथा आगामी बसंत पंचमी पर आयोजित होने वाले सामुहिक विवाह पर विशेष रूप से चर्चा करेंगे। संत श्री पालीवाल द्वारा कुल 29 पुस्तके एवं दो अलग अलग वर्षो के कैलेंडर क्रमशः वर्ष 2014 व 2024 का प्रकाशन कराया गया जो सराहनीय हैं। अधिक जानकारी के लिये खुशवंत पालीवाल मोबाईल नम्बर- 8890666985 पर सम्पर्क करें।