मनासा। नेत्रदान महादान की पुण्य आहुति में आज मनासा निवासी विजयवर्गीय परिवार डांगड़ी वाला द्वारा अपने परिजन स्व सत्यनारायण विजयवर्गीय पिता स्व मांगीलाल विजयवर्गीय (डांगड़ी वाला) के देवलोकगमन पश्चात स्वप्रेरणा से नेत्रदान का पुण्य दान संपन्न करवाया।
गोमाबाई नेत्रालय के डॉ सुनील शर्मा ने परिजनों की उपस्थिति में नेत्र उत्सर्जन कार्य को सहयोगी स्टाफ की सहायता से किया।
इस पुण्य दान के साक्षी के रूप में लायंस क्लब परिवार से प्रकाश झंवर, रमेश मुंदड़ा, प्रशांत शर्मा, एम के डे, नेमीचंद पाटीदार, दिनेश झंवर, महेश राठी एवं ललित मूंदड़ा
उपस्थित रहे।