BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में हर्षाेल्लास से मनाया.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 17, 2023, 7:08 pm
NEWS : ब्रह्मा कुमारी सेवा केंद्र पर मनाया भाईदूज का पर्व, तिलक और साफा पहनाकर किया सम्मानित, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। ब्रह्मा कुमारी सेवा केंद्र प्रताप नगर पर अलौकिक भाई दूज का पावन पर्व मनाया गया। सेवा केंद्र की संचालिका राजयोगिनी आशा दीदी ने बताया कि भाई दूज का पर्व हम सभी के लिए स्नेह पावनता और खुशियां बांटने का पर्व है। उन्होंने बताया कि यह त्योहार धनतेरस से शुरू हो जाता है और भाई दूज तक पूरे 5 दिन  धूमधाम से मनाया जाता है। उन्होंने कहा परमात्मा शिव परम ज्योति है उनसे हमें अविनाशी ज्ञान रतन का धन मिलता है जिससे हमारी आत्मा की चमक बढ़ती है, निखार बढ़ता है, और हमारी आत्मा रूपी दीपक शांति प्रेम और खुशी से जगमगाता है। 
उन्होंने बताया की आत्मा के अंदर से अज्ञानंंधकार खत्म होता है, और हम सब का जीवन स्नेह शक्ति से भरपूर हो जाता है।  हम सभी आत्माएं एक परमपिता परमात्मा के संतान होने के नाते हम सभी आपस में भाई-भाई है। इस कार्यक्रम में उपस्थित शिवली दीदी ने भाई दूज का महत्व बताया। आशा दीदी ने सभी भाइयों को शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। मीना दीदी ने सभी भाइयों को तिलक और साफा पहना कर  सम्मानित किया। मधु दीदी ने सभी भाई बहनों को दीपावली और भाई दूज की शुभकामनाएं हुए मेडिटेशन कराया। कार्यक्रम में उपस्थित बैंक से रिटायर बाल किशन भाई, रेलवे से रिटायर्ड सुभाष भाई, रेलवे के गार्ड मनोज भाई, प्रकाश भाई आदि का सम्मान किया गया। इसके पश्चात सभी को तिलक और ब्लेसिंग कार्ड प्रसाद दिया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE