BREAKING NEWS
BIG NEWS : लोकतंत्र का महापर्व, शाम 06 बजे तक आठों.. <<     NEWS : अधिकारी ग्रीष्मकाल में पेयजल की नियमित.. <<     NEWS : 11 टन से अधिक अवैध खेर की लकड़ी जब्त, आईशर ट्रक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर में प्रशासनिक अमले व निर्वाचन में लगे.. <<     NEWS : नाकाबंदी के दौरान कार में परिवहन किया जा.. <<     NEWS : डॉ सेठिया की सीट बेल्ट बांधने की मुहिम ने.. <<     KHABAR : भारत निर्वाचन आयोग प्रेक्षक सिद्दीकी ने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच के पटवा स्कूल के छात्रों ने मारी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : गांव दूदरसी में 81 प्रतिशत हुआ मतदान,.. <<     BIG NEWS: गरोठ विधानसभा के बरडिया अमरा गांव पहुंची.. <<     BIG NEWS : एमपी की 8 लोकसभा सीटों में मंदसौर का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश जैन व पुलिस.. <<     KHABAR : शहर के सबसे अधिक सदस्यों वाले सरावगी व.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : लोकसभा निर्वाचन के तहत कुकड़ेश्वर में.. <<     BIG NEWS : लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत निर्वाचन कार्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 18, 2023, 2:35 pm
NEWS : ब्राह्मण समाज का कैलेंडर 2024 एवं बौद्धिक ज्ञान और समाधान की पुस्तिका का विमोचन, पढ़े खबर 

Share On:-

उदयपुर। मेवाड़ पालीवाल मेनारिया नागदा एवं समस्त ब्राह्मण सामुहिक विवाह समिति द्वारा वर्ष 2024 का कैलेंडर एवं संत एच आर पालीवाल द्वारा लिखित बौद्धिक ज्ञान एवं समाधान नामक पुस्तिका का विमोचन 16 नवम्बर गुरुवार को आदि गोड समाज नोहरे में समाज पदाधिकारियों द्वारा एक बैठक में विमोचन किया गया। समिति के खुशवंत पालीवाल ने बताया कि बैठक की अध्यक्षता ओम प्रकाश नन्दवाना, मुख्य अतिथि योगेश कुमार पंड्या (डूंगरपुर जिलाध्यक्ष), विशिष्ट अतिथि रामचन्द्र पालीवाल, वीरचक्र दुर्गाशंकर पालीवाल, विष्णुशंकर पालीवाल (संभागीय अध्यक्ष) व भूपेंद्र भट्ट (पूर्व विप्र अध्यक्ष) के आतिथ्य में बैठक का आयोजन दोपहर 2 बजे से रखा गया। पालीवाल के अनुसार बैठक में दशहरे पर्व पर सुन्दर एवं कलात्मक झांकियों की शोभा यात्रा में भाग लेने वाले कलाकारों का क्रमशः लक्ष्मी देवी प्रजापत, कीर्ति प्रजापत, रुद्र, राघव मेनारिया एवं कनिष्क पालीवाल आदि का सम्मान किया गया। 
संत एच आर पालीवाल द्वारा डूंगरपुर के किरीट कुमार शर्मा (उपाध्यक्ष), कीर्ति शर्मा (सदस्या), रजनीश त्रिपाठी (जिला सचिव) व मीनाक्षी पालीवाल (महिला उपाध्यक्षा) को उपरना ओढ़ाकर कर सम्मान एवं स्वागत किया गया तथा सभी डूंगरपुर  पदाधिकारियों को प्रान्तीय अध्यक्ष द्वारा शपथ ग्रहण दिलाई गई। इन्हें समिति की व्यवस्थापिका प्रेमलता पालीवाल, उपाध्यक्ष बाबुलाल शर्मा, क्षेत्रीय मंत्री गोगुन्दा- औगना के क्षेत्रीय मंत्री डॉक्टर ललित कुमार शर्मा ने हार्दिक बधाई दी। संत पालीवाल ने बैठक में 14 फरवरी बसंत पंचमी को सामुहिक विवाह समिति द्वारा आयोजित कराने की घोषणा की। बैठक के अंत में अध्यक्षीय उद्बोधन के बाद धन्यवाद की रस्म महर्षि सारस्वत ने अदा की।
बैठक में रमेश पालीवाल, देवीलाल नागदा, बालकृष्ण भरावा, कमलेश प्रजापत, राम नाथ सिंह, मधुकर पालीवाल, सोनी, कैलाश मेनारिया, जया पालीवाल, ज्योति मेनारिया, रामलाल गोड, पुष्पा शर्मा, फतेहलाल पटवारी, हेमन्त नागदा, उमेश द्विवेदी एवं विजय सारस्वत आदि कई समाज बंधुओं ने भाग लिया। अधिक जानकारी के लिये मीडिया प्रभारी खुशवंत पालीवाल मोबाईल नम्बर 8890666985 पर सम्पर्क करें। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE