BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में हर्षाेल्लास से मनाया.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 18, 2023, 7:25 pm
BIG NEWS : नीमच में देवउठनी एकादशी पर धूमधाम से मनेगा बाबा श्याम का जन्मोत्सव, खाटू को रिझाने के लिए भक्त कर रहे तैयारी, मंदिरों में होगी आकर्षक साज-सज्जा, पढ़े महेश मेनारिया की खबर

Share On:-

नीमच। खाटू श्याम बाबा का जन्मोत्सव कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की देवउठनी एकादशी के दिन मनाया जाता है। 2023 में खाटूश्यामजी जी का जन्मदिन 23 नवंबर दिन गुरूवार को मनाया जाएगा। रंग-बिरंगे गुबारों से मंदिर को सजाया जाता है और बाबा का जन्मदिन बड़े हर्षाेल्लास व धूम-धाम से मनाया जाता है। खाटूनगरी में बाबाश्याम के जन्मदिवस को लेकर भक्तो में बहुत उमंग है। मार्केट में मावे मिश्री के केक तैयार है। श्यामभक्त बाबा को रिझाने के लिये तरह तरह के केक चोकलेट उन्हें अर्पित करते है।  खाटू श्याम को भक्त शीश का दानी, हारे का सहारा, श्याम बाबा भी कहते हैं। धर्म ग्रंथों के अनुसार, भगवान खाटू श्याम पांडु पुत्र भीम के पोते और घटोत्कच्छ के पुत्र थे। भगवान श्रीकृष्ण ने इन्हें अपना नाम दिया है। 


देवउठनी एकादशी खाटू श्याम बाबा का जन्मोत्सव का पर्व पूरे देश में उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस बार ये पर्व 23 नवंबर दिन गुरूवार को है। इस मौके पर भगवान खाटू श्याम का जन्मदिवस मनाने की परंपरा भी है। महाभारत के अनुसार भगवान खाटू श्याम भीम के पोते और घटोत्कच्छ के पुत्र थे। इनका मूल नाम बर्बरीक है। भगवान श्रीकृष्ण ने कहने पर इन्होंने अपना शीश यानी मस्तक काट दिया था। तब भगवान श्रीकृष्ण ने इन्हें अपने नाम से पूजे जाने का वरदान दिया था। इसलिए इन्हें श्याम नाम से पूजा जाता है। इनका प्रसिद्ध मंदिर राजस्थान के खाटू नामक जगह पर है। इसलिए इन्हें खाटू श्याम भी कहते हैं। भगवान खाटू श्याम के जन्म दिवस पर इनकी आरती व चालीसा का पाठ जरूर करना चाहिए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE