नीमच शहर की अग्रणी सामाजिक संस्था संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था एवं स्वच्छता विकास अभियान संस्था नीमच के सदस्यों ने शनिवार को वीर क्रांतिकारी युवा शहीद सरदार भगतसिंह सुखदेव राजगुरु वाटिका परिसर (पारसी बावड़ी) में दीपावली मिलन समारोह मनाया।
इससे पहले संस्था सदस्यों ने 1 घंटे श्रमदान कर परिसर से 1 ट्राली से अधिक गंदा कचरा एकत्रित किया और वीर क्रांतिकारी युवा शहीदों की आदमकद प्रतिमाओं को जल से स्नान कराकर पुष्प माला पहनाई। इसके पश्चात संस्था सदस्यों ने परिसर में पटाखे फोड़कर, एक दूसरे को मिठाई खिलाई।
इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों और पदाधिकारी ने वीर सपूतों नमन करते हुए नारेबाजी की और पर्यावरण संरक्षण स्वच्छता का संकल्प लिया।
इस दौरान दोनों ही संस्थाओं के डॉ हरनारायण गुप्ता, नवीन अग्रवाल,अजय भटनागर, किशोर बागड़ी, राजेन्द्र जारोली,हरीवल्लब मुच्छाल, डॉ राकेश वर्मा, बाबूलाल गौड़, जगदीश शर्मा, रमेश मोरे, राजकुमार सिन्हा, कैप्टन आर सी बोरीवाल, दुलीचंद कनेरिया, डॉ महेश शर्मा, कमल बंटी सोनी,हरीश उपाध्याय, रंजन स्वामी, दिलीप, हरी धाकड़, आदि ने दीपावली मिलन समारोह में अपने विचार व्यक्त किए एवं दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी गई।