नीमच। पूज्य आचार्य भगवंत श्री प्रसन्नचंद्रसागर सूरी जी मसा पूज्य मुनि श्री पावनचंद्र सागरजी मसा पूज्य साध्वीजी श्री भद्रपूर्णा श्रीजी मसा आदि ठाणा की निश्रा में 19 नवंबर रविवार को सुबह 9 बजे जैन भवन पर एक भव्य कार्यक्रम आचार्य साधु भगवंत को 18000 (अट्ठारह हजार वंदन) करने का एक भव्य कार्यक्रम रखा गया है। जिसमें पूर्वाचार्याे एवं वर्तमान आचार्याे का एलईडी पर सचित्र सुंदर वर्णन का एक भव्य कार्यक्रम नीमच में प्रथम बार होने जा रहे। कार्यक्रम में प्रवेश के टोकन रविवार को सुबह 8.30 बजे से 9.30 बजे तक जैन भवन पर दिए जाएंगे। श्री संघ सचिव मनीष कोठारी ने बताया कि वंदन के पश्चात कार्यक्रम में पधारे हुए सभी महानुभावो की साधार्मिक भक्ति भी रखी गई है। कार्यक्रम के लाभार्थी श्रीसंघ के अध्यक्ष अनिल नागोरी (राजमलजी अनिलजी अरविंदजी नागोरी परिवार)है। श्रीसंघ के सभी महानुभावो से आव्हान है कि एक कर्म को खपाने का बहुत ही अच्छा कार्यक्रम होने जा रहा है।
कृष्ण महाराजा की मुनि भगवंत को 18000 वंदन करने से उनकी नरक गति भी टूट गई थी। एक बहुत ही सुंदर यह कार्यक्रम होने जा रहा है। श्रीसंघ के सभी सदस्यों से आव्हान है कि इस कार्यक्रम में समय पर पधार कर धर्मलाभ लेवें।