BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में हर्षाेल्लास से मनाया.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 19, 2023, 10:40 am
KHABAR : इस्कॉन के तत्वाधान में गोवर्धन पूजा महोत्सव व अन्नकूट आज, कार्यक्रम में शामिल होने खास तौर से इस्कॉन टेंपल उज्जैन के प्रेसीडेंट धीर गौर प्रभु भी आए नीमच, पढ़े खबर  

Share On:-

नीमच। आज रविवार 19 नवंबर को शाम 4.00 बजे से नीमच इस्कॉन सेंटर पर उज्जैन से पधारे इस्कॉन टेंपल, उज्जैन के प्रेसीडेंट धीर गौर प्रभु के सानिध्य में गोवर्धन पूजा महोत्सव मनाया जायेगा। अधिक जानकारी देते हुआ संचालक कालिंदी मोहनदास प्रभुजी व मृदुल प्रभुजी ने बताया कि नीमच में स्थानीय इंदिरा नगर स्थित इस्कॉन सेंटर पर गोवर्धन पूजा महोत्सव के तहत कीर्तन, महाभिषेक, कथा, गौ-पूजा, और परिक्रमा के साथ ही 56 भोग का विशेष आकर्षण रहेगा। 
शाम 4 बजे से आयोजित होने वाले गोवर्धन पूजा महोत्सव में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न होगा। गोवर्धन पूजा महोत्सव के अवसर पर खास तौर पर उज्जैन से इस्कॉन टेंपल, उज्जैन के प्रेसीडेंट धीर गौर प्रभुजी भी नीमच पधारे हैं।
समस्त समस्त कृष्ण भक्त, श्रद्धालुओं व धर्मप्रेमी जनता से उक्त आयोजन में भाग ले कर धर्म लाभ लेने की अपील इस्कॉन सेंटर, नीमच द्वारा की गई है। ज्ञात हो की दिवाली के पश्चात इस पूरे सप्ताह विभिन्न सेंटर्स पर भव्य रूप से गोवर्धन पूजा का आयोजन किया जा रहा है. 

गोवर्धन पूजा से जुड़ी मान्यता- 
भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को अपनी कनिष्ठा उंगली पर उठाकर भगवान इंद्र के कोप से हजारों बृजवासियों व अन्य जीव जंतुओं को बचाया था। इसलिए गोवर्धन पर्वत को भगवान के समान माना जाता है और उनकी पूजा की जाती है। देश में इस अवसर पर अन्नकूट भी किया जाता है, जिसमें भगवान को 56 प्रकार के भोग लगाए जाते हैं। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण और गोवर्धन पर्वत की भी पूजा की जाती है। मान्यता है कि ऐसा करने से भगवान का विशेष आशीर्वाद मिलता है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE