BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में हर्षाेल्लास से मनाया.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 19, 2023, 10:50 am
BIG NEWS : धार्मिक नगरी उज्जैन में श्रीमद भागवत कथा का आयोजन आज से, प्रसिद्ध कथावाचक जया किशोरी के मुखारविंद से श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन होंगे हजारों भक्त, पढ़े खबर    

Share On:-

उज्जैन। धार्मिक नगरी उज्जैन शहर में आए दिन शिव महापुराण, श्रीमद् भागवत कथा और अन्य कथा के आयोजन होते ही रहते हैं। 19 नवंबर यानि आज से उज्जैन में श्रीमद् भागवत कथा शुरू होने वाली है। यह कथा जया किशोरी अपने मुखारविंद से करने वाली है। कथा का आयोजन 19 नवंबर से 25 नवंबर तक होगा। कथा में शामिल होंगे के लिए दूर-दूर से भक्त आएंगे। कथा का आयोजन ड्रीम्स बिजासन माता मंदिर रोड हामूखेड़ी देवास रोड उज्जैन में होने वाला है।
जैसा कि विदित हैं कि आधुनिक युग की मीरा के नाम से प्रसिद्ध देश की प्रसिद्ध कथा वाचक जया किशोरी को सुनने के लिए दूर-दूर से भक्त आते हैं। ऐसे में उज्जैन में भी हजारों भक्त इस कथा में शिरकत करने वाले हैं। दरअसल, पहली बार उज्जैन में जया किशोरी की कथा आयोजित हो रही है। इस वजह से अनुमान लगाया जा रहा है कि हजारों लोग इस कथा को सुनने पहुंचेंगे। देवास रोड पर 600 फीट की जगह में पांडाल बना कर तैयार किया गया है। कथा के पहले दिन भगवान नारद जी की कथा, श्री गोकर्ण की कथा होगी। उसके बाद 20 तारीख को माता अनसूया की कथा, वराह अवतार की कथा और शिव पार्वती विवाह होगा। तीसरे दिन जड़ भरत की कथा, अजामिल की कथा और प्रहलाद चरित्र का वर्णन होगा। चौथे दिन धर्म की कथा, समुद्र मंथन, भगवान श्री राम का जन्मोत्सव और भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। पांचवें दिन गोवर्धन पूजा और 56 भोग का आयोजन किया जाएगा और फिर अंतिम दिन श्री कृष्ण अन्य विवाह, सुदामा चरित्र, महाभारत की कथा, राजा परीक्षित की कथा होगी। साथ ही श्रीमद्भागवत कथा का समापन भी इसी दिन होगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE