BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में हर्षाेल्लास से मनाया.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 19, 2023, 2:19 pm
NEWS : भगवान लक्ष्मी नाथ सेठ मंदिर में सजी छप्पन भोग की झांकी, दर्शन और प्रसाद के लिए लगी कतारें, पढ़े खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। बेगूं में भगवान लक्ष्मी नाथ सेठ मंदिर में शनिवार रात को छप्पन भोग महोत्सव का आयोजन धूमधाम से हुआ। छप्पन भोग की झांकी सजाई गई। मंदिर में दर्शन और प्रसाद के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। प्रसाद के लिए मंदिर के बाहर बाजार में श्रद्धालुओं की कतारें लगी रही।
कस्बे के प्राचीन भगवान लक्ष्मी नाथ सेठ मंदिर को छप्पन भोग महोत्सव पर आकर्षक रोशनी से सजाया गया। मंदिर में पूजा और महाआरती कर छप्पन भोग की झांकी सजाई गई। भजन कीर्तन का कार्यक्रम हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। प्रसाद वितरण के लिए अलग-अलग टेबल लगाई गई। मंदिर कमेटी के कार्यकर्ता और श्रद्धालु व्यवस्था में जुटे रहे।
छप्पन भोग महोत्सव पर लक्ष्मी नाथ सेठ मंदिर कमेटी पदाधिकारी एडवोकेट कैलाश चन्द्र मंत्री, सुरेश टेलर, चंद्र प्रकाश शर्मा, निलेश चेचानी, बजरंग व्यामशाला अध्यक्ष शंभूलाल डिडवानिया, सीए दीपक अग्रवाल, ओमप्रकाश छीपा आदि मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE