BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में हर्षाेल्लास से मनाया.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 19, 2023, 2:51 pm
BIG NEWS : अंतर्राष्ट्रीय पुष्कर मेला और शाम का वक्त, जब अचानक गाड़ी से निकलते वक्त हुआ ये बड़ा हादसा तो मच गया कोहराम, फिर एक घंटे के बाद..., जानिए क्या हैं पूरा मामला, पढ़े खबर    

Share On:-

पुष्कर। अंतर्राष्ट्रीय पुष्कर मेले में आया भारी भरकम भैंसा शनिवार शाम 4 बजे भड़क गया। गाड़ी से उतरते वक्त आसपास अन्य पशुओं को देखकर बेकाबू हो गया। यहां बंधे घोड़ों को अपनी चपेट में ले लिया। घोड़ों को टक्कर मारी और उछाल-उछाल कर फेंका। बड़ी मुश्किल से भैंसे के मालिक ने उसे काबू किया। भैंसे का मालिक अपने सहयोगियों के साथ उसे काबू करने के लिए पीछे-पीछे दौड़ता रहा। करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद इस पर काबू किया जा सका। इसके बाद मेले में आए पशुपालकों ने राहत की सांस ली।
मेड़ता के रहने वाले भैंसे के मालिक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि वे अपने मुर्रा नस्ल के भैंसे को लेकर शनिवार को ही मेले में पहुंचे थे। भैंसे को गाड़ी से निकलते समय वह अन्य पशुओं को देखकर बेकाबू हो गया। वह इधर-उधर दौड़ने लगा और आस-पास खड़े घोड़ों पर टूट पड़ा। सींगों से टक्कर मार कर घोड़ों को घायल कर दिया। उन्होंने बताया कि उनके भैंसे का वजन 1300 किलो है। हालांकि, किसी भी घोड़े को ज्यादा चोट नहीं आई है। 1 घंटे की मशक्कत के बाद इसे काबू कर लिया गया। अब इस भैंसे को अलग कैम्प में रखा गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE