BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में हर्षाेल्लास से मनाया.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 20, 2023, 12:55 pm
KHABAR : छठ पूजा का उत्साह-ड्रोन का भव्य नजारा, सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर महाव्रत का समापन, पढे़ खबर

Share On:-

उज्जैन। बिहार, उप्र का प्रमुख पर्व छठ उत्साह उज्जैन में भी मनाया गया। रविवार को शिप्रा तट सहित विक्रम विश्वविद्यालय के विक्रम सरोवर में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु आराधना के लिए पहुंचे। तो वहीं सोमवार को अल सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर महाव्रत का समापन हुआ। इस दौरान शिप्रा नदी पर खासी भीड़ रही।


शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छट पूजन का सोमवार सुबह समापन हो गया, चार दिन तक पूर्वांचल की संस्कृति में बिहार उत्तर प्रदेश झारखंड सहित अन्य राज्यों की महिलाएं शिप्रा नदी के रामघाट पहुंची। यहाँ रविवार को को डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया गया और संतान की दीर्घायु, सौभाग्य और खुशहाल जीवन के लिए एकत्र होकर भगवान से प्रार्थना की। शहर में करीब 6 हजार लोगों इस पर्व में सहभागिता करते हैं।


रविवार को डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया गया। इसके सोमवार सुबह लोगों ने शिप्रा तट पर एकत्र होकर पूजा की। इसमें सूपड़े में फलों को रखा गया। एक घंटे तक पूजा अर्चना की गई। छठ पर्व के चौथे और आखिर दिन सुबह उगते सूर्य को व्रती घाटों या तालाब किनारे उदीयमान सूर्य को दूध और जल से अर्घ्य देकर महाव्रत का समापन हुआ ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE