BREAKING NEWS
NEWS : उदयपुर में एपीसीआर राजस्थान की पैरा-लीगल.. <<     KHABAR : मक्का की कड़प के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 150.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगरीय निकाय एवं पंचायतों की मतदाता सूची.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर अदिति गर्ग ने सुनीं.. <<     KHABAR : विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित हो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर पालिका में कल प्रधानमंत्री आवास एवं.. <<     KHABAR : ओबीसी महासभा की कमान बंशीलाल धनगर को,.. <<     NEWS : पारसोली थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की चित्तौड़गढ़ पुलिस और अवैध मादक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : जमीन विवाद बना काल, पूरणमल के बाद पत्नी.. <<     KHABAR : 12 साल बाद भव्य ‘गांव गेर माता’ पूजन, माता.. <<     KHABAR : खरगोन जिला अस्पताल की नर्सिंग ऑफिसर ने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आए भाई-बहन,.. <<     KHABAR : महाराणा प्रताप एवं महाराजा छत्रसाल जयंती.. <<     देवास जिले के इटावा में 12 साल बाद गेर माता.. <<     VIDEO NEWS: शहडोल पेट्रोल पंप पर हंगामा, बोतल में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 21, 2023, 10:46 am
BIG NEWS : गोपाष्टमी पर जीरन में हुआ भव्य आयोजन, श्री महावीर गौशाला में हुआ गौमाता के लिए अन्नकूट कार्यक्रम, 15 क्विंटल गुड़ की लापसी, 5 क्विंटल कच्ची सब्जियों से बनाई प्रसाद, पढ़े खबर   

Share On:-

जीरन। श्री महावीर गौशाला जीरन में गोपाष्टमी पर्व विशाल स्तर अनूठे आयोजन के साथ मनाया गया। श्री महावीर गौशाला में प्रतिवर्ष मनाये जाने वाले गोपाष्टमी पर्व पर वृहद स्तर पर गौमाता का पूजन तथा गौवंश के लिये विशाल अन्नकूट का आयोजन किया गया। गोपाष्टमी पर्व पर गौशाला में मौजूद 500 गायों को सजाकर,मेहंदी लगाकर गले में घंटियाँ भी बाँधी गई। गौमाता के लिये आयोजित अन्न्कूट महोत्सव में गायों के लिये 15 क्विंटल शुद्ध गुड की लापसी एवं 4 क्विंटल कच्ची सब्जियों का आहार गौवंश को करवाया गया। गौपूजन के दौरान गायों को रजत के आभूषण भी पहनाये गये। गौमाता की विशेष पूजा पंडित विक्रम भारद्वाज द्वारा सम्पन्न करवाई गई। इस दौरान गौशाला में कार्यरत सभी गौसेवकों का सम्मान कर उन्हें नवीन वस्त्र प्रदान किये गये। 
जीरन की श्री महावीर गोशाला में गोपाष्टमी पर्व हर वर्ष बड़े स्तर पर मनाया जाता है जिसमें नगरवासी एवं आसपास के नागरिक बड़ी संख्या में सम्मलित होते है। गोपाष्टमी के आयोजन में सर्वप्रथम गौमाता के विशेष पूजन किया गया उसके बाद सभी गायों को मेवा युक्त गुड़ दलिया लापसी,हरी सब्जी,फल आदि का भोग लगाया गया। गोपाष्टमी पर गोमाता के लिए अन्नकूट का यह अनूठा आयोजन पूरे मालवांचल में सिर्फ जीरन की गोशाला में आयोजित किया जाता है। जीरन गोशाला में 500 से अधिक गौवंश है। सोमवार को प्रातः 11 बजे प्रारंभ हुए इस आयोजन में बडी संख्या में नागरिकों ने इस पुनीत आयोजन में हिस्सा लिया। 
कार्यक्रम में गौशाला अध्यक्ष तरुण बाहेती,सचिव किशनलाल कुड़ीवाला,जिला उपसंचालक केके शर्मा,नारायण दास बाहेती,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विनोद दक,दक्षिण मंडल अध्यक्ष मधुसूदन राजोरा,पर्वत सिंह जाट,रविन्द्र सिंहल,डॉ धाकड़,रामप्रताप जाट,शांतिलाल कुड़ीवाला,पार्षद दिलीप सुथार,विपिन पुरोहित,राधेश्याम भूत,दुर्गाशंकर(लाला )भट्ट,राम प्रहलाद भाणेज,दिनेश भाणेज,विजय भूत,पन्नालाल सगवारिया,मनोहर पाटीदार,शोभाराम मेघवाल,राजेश बाहेती,अनिल मिंडावत,हेमन्त जाट,गोपाल पाटीदार ग्वाल तालाब,
पंडित विक्रम भारद्वाज सहित कई गणमान्य नागरिकों ने गौपूजन कर गौपाष्टमी पर्व मनाया।
जीरन स्थित श्री महावीर गौशाला पिछले 24 वर्षों से गौसेवा के कार्य में संचालित है। करीब 10 बीघा परिसर में फैली गौशाला में 500 से अधिक गौवंश हैं तथा इनकी देखभाल हेतु 13 कर्मचारी तथा एक स्थाई डॉक्टर पदस्थ है। श्री महावीर गौशाला जीरन में मालवांचल में गौपाष्टमी पर्व पर गौमाता के लिये अन्नकूट का पहला अनूठा आयोजन होता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE