मनासा। नगर में 22 नवंबर बुधवार को रात्रि 9 बजे नानक शाही इमली के पास एक शाम खाटू वाले श्याम बाबा के नाम भव्य भजन संध्या व छप्पन भोग का आयोजन रखा गया हैं। भजन संध्या में ख्यात भजन गायक व श्याम भक्त रवि राज दलौदा और हेमंत सोनी प्रतापगढ़ द्वारा अपने श्याम भजनों से भजनों की संगीतमय प्रस्तुति दी जाएगी।
इस अवसर पर श्याम दरबार श्याम ज्योत आकर्षण का केंद्र होगी। श्यामभक्त मंडली ने नगर के भजन प्रेमियों से श्याम भजन संध्या में अधिक से अधिक संख्या में आने की अपील की हैं।