इंदौर। देवास के खातेगांव में बस पलट जाने से ढाई साल के बच्चे की मौत हो गई साथ ही 15 लोग घायल हैं। इनमें एक महिला और एक बच्चे की हालत गंभीर है। हादसा बुधवार दोपहर 2.15 बजे हुआ। बस हरदा से इंदौर जा रही थी। पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से घायलों को खातेगांव के सरकारी अस्पताल पहुंचाया है।
यात्रियों ने बताया कि बस काफी स्पीड में थी। ड्राइवर ने कंट्रोल खो दिया और पाड्यादेह-बरवई फांटे के पास हादसा हो गया। दो क्रेन की मदद से बस को सीधा किया गया।