देवास। श्री खाटू श्याम जन्मोत्सव कल धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इस उपलक्ष्य में 23 नवंबर, गुरुवार को निशान यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा सुबह 11बजे उपाध्याय नगर से शुरू होगी। जो चाणक्यपुरी, कैला देवी मंदिर, एबी रोड, जवाहर नगर होते हुए अमृत नगर स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर पहुंचकर संपन्न होगी।
यात्रा में बाबा श्याम के भक्त हाथों में निशान लेकर भजनों पर नाचते हुए बाबा के द्वार पहुंचेंगे। यात्रा समापन के बाद प्रसादी का वितरण किया जाएगा। नगर के सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर निशान यात्रा में शामिल होने की अपील की गई।