नीमच। महू-नसीराबाद फोरलेन पर अभी शाम को एक बड़ा हादसा हो गया। फोरलेन स्थित नयागांव में एक कंटेनर ने आगे चल रहे ट्रेलर को पीछे से टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो ट्रक के ड्राइवर ने बमुश्किल कुद कर अपनी जान बचाई।
इस दुर्घटना में कंटेनर को भारी नुकसान पहुंचा हैं। एक्सीडेंट में कोई जनहानि नहीं हुई हैं। हादसे की सुचना मिलते की नयागांव चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को संज्ञान में लिया हैं।