BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में हर्षाेल्लास से मनाया.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 23, 2023, 3:07 pm
KHABAR : कालिदास समारोह का आयोजन नहीं, परंपरा निभाईरूसमारोह के लिए हुआ स्मरण प्रसंग और गढ़कालिका माता मंदिर में पूजा अर्चन, महाकवि की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, पढे़ खबर

Share On:-

उज्जैन। अखिल भारतीय कालिदास समारोह का आयोजन इस बार आचार संहिता के कारण नहीं हो पा रहा है। लिहाजा गुरुवार को समारोह की परंपरा निभाने के लिए गढ़कालिका माता मंदिर में पूजा अर्चन कर वागार्चन किया गया। बाद में महाकवि कालिदास की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विद्वत संगोष्ठी का आयोजन हुआ। हालांकि, संगोष्ठी में विद्वत जनों की उपस्थिति कम ही रही।


प्रति वर्ष देव प्रबोधिनी एकादशी पर सप्त दिवसीय अ.भा. कालिदास समारोह का आयोजन शासन के संस्कृति विभाग, स्थानीय प्रशासन, संस्कृ त कालिदास अकादमी, विक्रम विश्वविद्यालय द्वारा किया जाता है। इस बार आचार संहिता लागू होने से समारोह आयोजन की अनुमति चुनाव आयोग से देरी से मिली। लिहाजा समय कम होने के कारण समारोह का आयोजन संभव नही था। परंपरा निभाने के लिए गुरूवार को कालिदास स्मरण प्रसंग का आयोजन करते हुए सबसे पहले सुबह महाकवि कालिदास की आराध्य देवी मां गढ़ कालिका पर पूजन अर्चन कर वागर्चन व श्यामला दंडकम का सस्वर पाठ किया गया।


मां गढ़ कालिका से आराधना के बाद विद्वतजनों ने कालिदास अकादमी परिसर में स्थित महाकवि कालिदास की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान पूर्व कुलपति प्रो. बालकृष्ण शर्मा, संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सीजी मेनन, विक्रम विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति प्रो. शैलेन्द्र कुमार शर्मा, अकादमी के निदेशक गोविंद गंधे, योगेश्वरी फिरोजिया, पियूष त्रिपाठी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE