BREAKING NEWS
NEWS : उदयपुर में एपीसीआर राजस्थान की पैरा-लीगल.. <<     KHABAR : मक्का की कड़प के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 150.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगरीय निकाय एवं पंचायतों की मतदाता सूची.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर अदिति गर्ग ने सुनीं.. <<     KHABAR : विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित हो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर पालिका में कल प्रधानमंत्री आवास एवं.. <<     KHABAR : ओबीसी महासभा की कमान बंशीलाल धनगर को,.. <<     NEWS : पारसोली थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की चित्तौड़गढ़ पुलिस और अवैध मादक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : जमीन विवाद बना काल, पूरणमल के बाद पत्नी.. <<     KHABAR : 12 साल बाद भव्य ‘गांव गेर माता’ पूजन, माता.. <<     KHABAR : खरगोन जिला अस्पताल की नर्सिंग ऑफिसर ने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आए भाई-बहन,.. <<     KHABAR : महाराणा प्रताप एवं महाराजा छत्रसाल जयंती.. <<     देवास जिले के इटावा में 12 साल बाद गेर माता.. <<     VIDEO NEWS: शहडोल पेट्रोल पंप पर हंगामा, बोतल में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 23, 2023, 5:00 pm
KHABAR : ज्ञानोदय मल्टी स्पेश्यलिटी हॉस्पिटल की क्षेत्र को नई सौगात, न्यूरो एवं स्पाइन सर्जरी विभाग खुला, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। क्षेत्र के एक मात्र 150 बैडेड ज्ञानोदय मल्टी स्पेश्यलिटी हॉस्पिटल द्वारा क्षेत्र को नई सौगात प्रदान की गई। 
हॉस्पिटल के सीईओ राकेश चौधरी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि हॉस्पिटल में सुपर स्पेश्यलिटी न्यूरो एवं स्पाइन सर्जरी विभाग प्रारंभ  हुआ है। इस हेतु विश्व स्तरीय चिकित्सीय उपकरण उपलब्ध है। न्यूरो एवं स्पाइन सर्जरी में उपयोग में ली जाने वाली न्यूरो एवं स्पाइन ड्रिल सिटी स्केन मशीन एवं माडूलर ऑपरेशन थियेटर की सुविधा उपलब्ध हो चुकी है। इसी के साथ इस प्रकार के क्रिटीकल ऑपरेशन हेतु ट्रेंड स्टॉफ की भर्ती भी की जा चुकी है। 
हॉस्पिटल में ब्रेन ट्यूमर, स्लिप डिस्क, स्पाइनल ट्यूमर, माइक्रो स्कोपिक न्यूरो सर्जरी, एंडोस्कोपिक सर्जरी, दिमागी चोट, मिर्गी रोग के ईलाज की सुविधा उपलब्ध है। विभाग के प्रारम्भ होने के बाद से ही गम्भीर एक्सीडेन्टल केसेस का ईलाज सुचारू रूप से चल रहा है एवं न्यूरो एवं स्पाइन के गंभीर रोगियों के ऑपरेशन भी सफलता पूर्वक किये जा रहे हैं। इस विभाग हेतु अहमदाबाद एवं उदयपुर के बड़े अस्पतालों में अपनी सेवाएँ प्रदान कर चुके कलकत्ता निवासी डॉ अमितेन्दु शेखर अपनी सेवायें प्रदान कर रहे है। ज्ञानोदय मल्टी स्पेश्यलिटी हॉस्पिटल शुरूआत से ही अपनी चिकित्सा की उच्च गुणवत्ता, कुशल चिकित्सीय दल होने के कारण चिकित्सा श्रेत्र में अग्रणी रहा है और आने वाले समय में भी अत्याधिक चिकित्सा सुविधाओं का विकास करता रहेगा। सीईओ राकेश चौधरी ने जनता से अनुरोध किया इस प्रकार के किसी भी रोग के लिये ज्ञानोदय में आये ताकि उन्हें कम शुल्क में सुचारू ईलाज प्राप्त हो सके।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE