BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में हर्षाेल्लास से मनाया.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 24, 2023, 2:25 pm
KHABAR : इंदौर में गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व पर आयोजन, सभी गुरुद्वारों की प्रभात फेरियों का किया स्वागत, नगर कीर्तन के साथ प्रकाश पर्व पर सजेंगे विशेष दीवान, पढे़ खबर

Share On:-

इंदौर। सिख समाज गुरुनानक देव का प्रकाश गुरु पर्व मना रहा है। इस दौरान शहर के सभी गुरुद्वारों से प्रभातफेरियां निकाली जा रही हैं। नगर कीर्तन के साथ गुरु द्वारों में विशेष दीवान सजाए जाएंगे। श्री गुरुसिंघ सभा के अध्यक्ष मनजीत सिंह भाटिया ने बताया कॉलोनियों में अलसुबह गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व के उपलक्ष में शुक्रवार को शहर के सभी गुरुद्वारों की प्रभात फेरियों का ऐतिहासिक गुरुद्वारा इमली साहिब पर फूलों की पंखुड़ियां बरसाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर सभी जत्थे कीर्तनकारों को फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत किया गया। प्रभातफेरी में सभी गुरुद्वारे के जत्थे कीर्तन करते हुए शामिल हुए।


कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए गुरु सिंघ सभा के अध्यक्ष मनजीत सिंह भाटिया ने बताया कि शनिवार को सुबह 11.30 बजे ऐतिहासिक गुरुद्वारा इमली साहिब से विशाल नगर कीर्तन निकाला जाएगा। कीर्तन विभिन्न मार्गों से रीगल ब्रिज होता हुआ पुनरू गुरुद्वारा इमली साहिब पर समाप्त होगा। प्रकाश पर्व पर दो दिनी दीवान 25 और 26 नवंबर को गुरुद्वारा इमली साहिब और गुरु तेग बहादुर स्टेडियम- खालसा कॉलेज, राजमोहल्ला पर सजाए जाएंगे। 26 को सुबह का दीवान गुरुद्वारा इमली साहिब पर सजाया जाएगा। साथ ही रविवार को शाम का दीवान और सोमवार सुबह व शाम का विशेष गुरमत दीवान गुरु तेग बहादुर स्टेडियम, खालसा कॉलेज में सजाए जाएंगे।


प्रभातफेरी में गुरु सिंघ सभा के सदस्य इंद्रजीत सिंह होरा, हरमीत सिंह भाटिया, तेजिंदर सिंह खनुजा, बलबीर सिंह वासु, जगजीत सिंह गप्पू एवं सिख यूथ विंग के अध्यक्ष सनी टुटेजा सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE