BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 24, 2023, 7:40 pm
BIG NEWS : नीमच की कृषि उपज मंडी और किसानों का हंगामा, जब मंडी सचिव ने बुलाई प्याज व्यापारियों की बैठक तो लिया ये बड़ा निर्णय, अब जैसे ही अवकाश के बाद खुलेगी मंडी तो यहां नहीं होगा नीलामी का कार्य, पढ़े महेंद्र अहीर की खबर 

Share On:-

नीमच। शहर की कृषि उपज मंडी में आज शुक्रवार को किसानों के हंगामें के बाद मंडी सचिव ने प्याज व्यापारियों की बैठक ली। बैठक में प्याज मंडी को चंगेरा शिफ्ट करने की बात पर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान व्यापारी ने चंगेरा मंडी में पैमेंट करने का स्थान तैयार नहीं होने की बात रखी। 

मंडी सचिव उमेश बसेड़िया ने बताया कि आज मंडी में प्याज व्यापारियों की बैठक ली गई है। इस बैठक में प्याज की मंडी को महू-नसीराबाद हाईवे स्थित डूंगलावदा-चंगेरा मंडी में स्थानांतरित करने को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान व्यापारियों ने नई मंडी में ऑफिस का निर्माण नहीं होना या अधूरा होने की बात कही। इस पर समिति ने व्यापारियों को नई मंडी में जो कार्यालय बना हुआ है वहां एक-एक रूम देने का निर्णय लिया। इन रूम में बैठकर व्यापारी किसानों को आसानी से पैमेंट कर सकेंगे। इस पर सभी व्यापारियों ने भी सहमति दी। अब आगामी दिनों में चंगेरा मंडी में ही प्याज की नीलामी हो सकेगी। जल्द ही इसकी अधीकृत घोषणा भी कर दी जाएगी। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE