BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में हर्षाेल्लास से मनाया.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 25, 2023, 11:14 am
KHABAR : श्री गुरूनानक देव जी का 554 वां प्रकाश पर्व, दो दिवसीय कीर्तन दरबार आज से, इस दिन होगी अखंड पाठ साहेब की समाप्ति, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। सिख्खो के सर्वाेच्च धर्मगुरू गुरू श्री नानकदेवजी के प्रकटोत्सव को धूमधाम से मनाने के लिए सारी तैयारी पूरी हो गई है। नगर पालिका कार्यालय के समाने स्थित गुरूद्वारे में समाजजनों व अन्य समाज द्वारा प्रकटोत्सव को मनाने के लिए सभी उत्साहित है।

समिति के अध्यक्ष हरभजनसिंह सलूजा, सचिव सतपालसिंह छाबड़ा व मीडिया प्रभारी मंदीप सिंह गौत्रा ने बताया कि आज 25 नवम्बर को प्रातः 9 बजे श्री अखंड पाठ साहब का आंरभ हुआ। वही गुरूद्वारे में 25 व 26 नवम्बर को शाम 7.30 से 9 बजे तक करम सिंह जी लेहरी (दिल्ली वाले) रागी जत्थे द्वारा शबद कीर्तन किया जाएगा। 27 नवम्बर को सुबह 9 बजे श्री अखंड पाठ साहेब की समाप्ति होगी। प्रातः 9 से 10 बजे हजूरी रागी जत्था द्वारा शबद कीर्तन होगा। 27 नवम्बर को रात्रि में 8 बजे से गुरू का अटूट लंगर आंरभ होगा। जिसके बाद मध्य रात्रि में आरती, फूलों की बरखा, अरदास व रंगारंग आतिशबाजी की जाएगी। अध्यक्ष हरभजनसिंह सलूजा, सचिव सतपालसिंह छाबड़ा व मीडिया प्रभारी मंदीपसिंह गौत्रा ने बताया कि प्रकाश पर्व के अवसर पर गुरूद्वारे को विशेष विद्युत आकर्षक साज-सज्जा कर सजाया गया है।

शबद कीर्तन होगा विशेष आकर्षण-
इस बार दिल्ली के रागी जत्थे द्वारा दो दिवसीय विशेष दिवान साहेब का आयोजन आकर्षण का केन्द्र रहेगा। नगरपालिका कार्यालय के सामने स्थित गुरूद्वारे में समस्त आयोजन होंगे। 25, 26 नवम्बर को शाम 7.30 से 9 बजे तक करम सिंह जी लेहरी (दिल्ली वाले) रागी जत्थे द्वारा शबद कीर्तन किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE