नीमच। जैन दिवाकरीय श्रमण संघीय, पूज्य प्रवर्तक, कविरत्न श्री विजयमुनिजी मसा चंद्रेश मुनि जी महाराज साहब अभिजीत मुनि महाराज साहब अरिहंत मुनि जी महाराज साहब साध्वी डॉक्टर विजया श्रीजी महाराज साहब के सान्निध्य एवं श्री वर्धमान जैन स्थानकवासी जैन नवयुवक मण्डल के तत्वावधान में गांधी वाटिका के सामने जैन दिवाकर भवन पर दिवाकर जयंती के उपलक्ष्य में रोगियों को स्वस्थ करने तथा घायलों की प्राणों की रक्षा के उद्देश्य से श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन नवयुवक मंडल नीमच के अध्यक्ष संजय डांगी, उपाध्यक्ष रविंद्र वीरवाल जैन, सचिव विनय जैन कोषाध्यक्ष प्रशांत बाफना, सह सचिव नीतेश मोगरा ने बताया कि 26 नवंबर रविवार सुबह 11 बजे से 3 बजे तक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विधायक दिलीप सिंह परिहार, नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति गौरव चौपड़ा, समाज सेवी, संतोष चौपड़ा, डॉक्टर एलबीएस चौधरी, डॉक्टर बीएल बोरीवाल, वर्धमान स्थानक श्रावक संघ अध्यक्ष अजीत कुमार बम, सागरमल सहलोत, चातुर्मास समिति संयोजक बलवंत सिंह मेहता, मनोहरलाल शंभू बम, पूरणमल कोठारी, महेंद्र कुमार बम, भंवरलाल देश लहरा, निर्मल कुमार पितलिया सहित अतिथि उपस्थित रहेंगे। गुरु चौथमल जी महाराज साहब जैन दिवाकर के 146वें जयंती के पावन उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर आयोजित किया जा रहा है।