मनासा। सड़क दुर्घटना में एक 35 वर्षीय साइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पीएम के लिए अस्पताल पहुंचाया। वहीं घायल व्यक्ति को भी उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार शाम को मनासा-रामपुरा रोड़ पर नाकोड़ा रेस्टोरेंट (मनासा) के सामने दीपक पिता लक्ष्मीनारायण उम्र 30 वर्ष जाती बलाई निवासी डांगड़ी ने लापरवाही पूर्वक बाइक चलाते हुए साइकिल सवार काछी मोहल्ला मनासा निवासी बबलू पिता राम सिंह कुशवाह उम्र 35 वर्ष को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बबलू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा बनाकर मृतक बबलू के शव को पीएम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाया। वहीं दुर्घटना में घायल दीपक को भी उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।