भोपाल। राधाकृष्ण मंदिर वृंदावन धाम कोहेफ़िज़ा भोपाल में सोमवार(27नवंबर) को अन्नकूट महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण को छप्पन भोग लगाया जाएगा। सनातन धर्म समिति हर वर्ष कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर यह आयोजन करती है। जिसके लिए आसपास के सभी लोग तन,मन और धन से सहयोग करते हैं।
समिति ने सभी धर्मप्रेमियों से कार्यक्रम में शामिल होने का निवेदन किया है।