शाजापुर। गुजराती सेन समाज ने अन्नकूट का आयोजन किया। समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति के पदाधिकारी एवं नवयुवक मंडल ने समाज की धर्मशाला स्थित गणेश जी और सेन जी महाराज के मंदिर में तृतीय अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया। सैंकड़ों समाजजनों की उपस्थिति में महाआरती कर 56 भोग लगाया गया महाप्रसादी का वितरण किया गया। इसके पश्चात स्नेहभोज का आयोजन रखा गया। शाजापुर शहर के अतिरिक्त आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोग भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।