मंदसौर। रविवार को प्रातः कालीन आरती मंडल द्वारा भगवान पशुपतिनाथ को 51 तरह के मिष्ठान और अन्नकूट का भोग लगाया गया। भक्त मिठाई के साथ अन्नकूट थाल हाथों में लेकर नाचते गाते मंदिर पहुंचे। सुबह महादेव की आरती के साथ भगवान आशुतोष की भोग लगाया गया।
प्रातःकालीन आरती मंडल के प्रवक्ता उमेश परमार ने बताया कि दीपोत्सव पर्व के बाद प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी अष्टमुखी भगवान पशुपतिनाथ को अन्नकूट का भोग लगाया गया है। इसमें 51 तरह के मिष्ठान और विभिन्न प्रकार की हरी सब्जियों से बना अन्नकूट शामिल है। प्रातःकालीन आरती मंडल के सदस्य हाथों में मिष्ठान और अन्नकूट के थाल लेकर मंदिर पहुंचे। मंदिर में आरती के साथ महादेव को अन्नकूट का भोग लगाया गया। आरती के बाद अन्नूकट और मिष्ठान का यह प्रसाद मंदिर में आए श्रद्धालुओं को वितरित किया गया।