BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में हर्षाेल्लास से मनाया.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 27, 2023, 11:58 am
KHABAR : कल्याण कमलमय समर्थक समिति ने 26/11 आतंकवादी हमले में शहीद हुए सैनिकों को दी श्रद्धांजलि, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कल्याण कमलमय समर्थक समिति के पदाधिकारीयो द्वारा 26 नवंबर 2008 को मुंबई में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए देश के सभी जवानों की 15वीं बरसी पर नया बाजार भौजू चौराहे पर मुंबई आतंकी हमले में शहीद हुए सैनिकों की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। 
इस अवसर पर समाजसेवी चंद्र प्रकाश (मोमू) लालवानी ने बताया कि देश में 26/11 में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों और मारे गए लोगों को याद किया जा रहा है। ठीक 15 साल पहले हुआ मुंबई हमला भारतीय इतिहास का वो काला दिन है जिसे कोई चाहकर भी नहीं भुला सकता। आतंकवादियों के हमले में 160 से ज्यादा लोग मारे गए थे और 200 से ज्यादा घायल हुए थे। 26 नवंबर 2008 को 10 आतंकवादियों के एक समूह द्वारा मुंबई में अलग-अलग जगह पर हमला किया गया था और मुंबई की सड़कों पर इन आतंकवादियों ने भारी तबाही मचाई थी और करीब 7 घंटे तक आतंकवादियों द्वारा फैलाई गई दहशत के बाद आखिरकार भारतीय जवानों ने उन पर काबू पाया था। उस आतंकवादी हमले में देश के कई जवान शहीद हुए थे। हम सभी साथियों द्वारा कल्याण कमलमय समर्थक समिति के नेतृत्व में देश हित मे शहीद हुए उन सभी सैनिकों को पुष्प अर्पित कर व मोमबत्ती जलाकर देश के लिए शहीद हुए उन सभी सैनीको एवं आतंकवादी हमले में मारे गए सभी लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनकी शहादत को कोटि-कोटि नमन करते हैं।
इस अवसर पर कल्याण कमलमय समर्थक समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद रईस पटवा (अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ), राष्ट्रीय संगठन मंत्री चंद्रशेखर जायसवार (मुख्य प्रकोष्ठ), समाजसेवी चंद्र प्रकाश (मोमू) लालवानी, नगर सचिव मनोहर केथवास, नगर सह सचिव जसराज दासानी, बुथ अध्यक्ष अशोक जोहरी, दयाल बोरीवाल, देवा गुर्जर, अभिषेक पगारिया, भगवती कौशल, मो शफीक कुरैशी, ठाकुर सज्जन सिंह वाघेला, अतिक कुरैशी, पूनम जायसवार, रोहित जायसवार, मुकेश जोहरी, दिनेश बनोधा, बबलू यादव, अक्कू चाय वाला आदि उपस्थित हुए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE