नीमच। सिखो के सर्वाेच्च धर्मगुरू गुरू श्री नानकदेवजी के प्रकटोत्सव को धूमधाम से मनाया जा रहा है। नगर पालिका कार्यालय के समाने स्थित गुरूद्वारे में समाजजनों व अन्य समाज द्वारा प्रकटोत्सव को मनाने के लिए सभी उत्साहित है।
समिति के अध्यक्ष हरभजनसिंह सलूजा, सचिव सतपालसिंह छाबड़ा व मीडिया प्रभारी मनदीप सिंह गौत्रा ने बताया कि आज 27 नवम्बर को सुबह 9 बजे श्री अखंड पाठ साहेब की समाप्ति हुई। प्रातः 9 से 10 बजे तक हजूरी रागी जत्थे द्वारा शबद कीर्तन किया गया। आज रात्रि 8 बजे से गुरूद्वारा में गुरू का अटूट लंगर आंरभ होगा। जिसके बाद मध्य रात्रि में आरती, फूलों की बरखा, अरदास व रंगारंग आतिशबाजी की जाएगी। अध्यक्ष हरभजनसिंह सलूजा, सचिव सतपाल सिंह छाबड़ा व मीडिया प्रभारी मनदीप सिंह गौत्रा ने बताया कि प्रकाश पर्व के अवसर पर गुरूद्वारे को विशेष विद्युत आकर्षक साज-सज्जा कर सजाया गया है।
होगी विशेष अरदास -
सलूजा व गौत्रा ने बताया कि इस बार भी विशेष अरदास की जाएगी। संपूर्ण ब्रह्माण्ड में सुख शांति हो, आपसी प्रेम भाईचारा बढ़े, महामारियों से निजात मिले, वाहेगुरूजी का आशीर्वाद सभी पर बना रहे यही कामना की जाएगी।