BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में हर्षाेल्लास से मनाया.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 27, 2023, 7:58 pm
KHABAR : मिनिस्ट्री आफ पैट्रोलियम एंड नेचुरल गैस के निर्देश पर इंडेन वितरक श्याम गैस एजेंसी पर बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण करवाना अनिवार्य, पढ़े खबर  

Share On:-

नीमच। इंडेन वितरक श्याम गैस एजेंसी कार्यालय प्रवक्ता ने बताया कि यदि जो उपभोक्ता श्याम गैस एजेंसी के उपभोक्ता है और वह निर्वाध रूप से गैस सब्सिडी प्राप्त करना चाहते हैं तो श्याम गैस एजेंसी पर पहुंचकर अपना बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण अनिवार्य रूप से कराना आवश्यक है।
मिनिस्ट्री आफ पैट्रोलियम एंड नेचुरल गैस के निर्देशानुसार डीबीटीएल गैस सब्सिडी से जुड़े सभी उपभोक्ताओं को गैस एजेंसी पर पहुंचकर अपना बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण करानाअनिवार्य है। ऐसा नहीं करने पर आने वाले दिनों में सब्सिडी से वंचित होना पड़ सकता है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना एवं डीबीटीएल से ,पहल जुड़े सभी उपभोक्ताओं के लिए अनिवार्य कर दिया गया है ।बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण पूरा करने के लिए श्याम के गैस एजेंसी पर पहुंचकर अपना ई केवाईसी करवाना होगा। इसके लिए श्याम गैस एजेंसी द्वारा व्यवस्था प्रारंभ कर दी गई है।श्याम गैस एजेंसी प्रवक्ता ने बताया कि वर्तमान समय में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना वाले उपभोक्ताओं को 354 . 81रु एवं भुगतान को 54.81रु सब्सिडी जा रही है आने वाले दिनों में इसमें कुछ बदलाव भी हो सकता है ऐसे में अपनी सब्सिडी की राशि निरंतर अपने बैंक खाते में प्राप्त करने के लिए उपभोक्ताओं से निवेदन है कि समय रहते श्याम गैस एजेंसी पर संपर्क कर अपना बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण अनिवार्य रूप से करवा लेवे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE