BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में हर्षाेल्लास से मनाया.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 27, 2023, 8:24 pm
REPORT : शहर के निजी होटल में हुई नापतोल उपकरण व्यापारी समिति की बैठक, पदाधिकारियों की नियुक्तियां कर सौंपे दायित्व, संभाग प्रभारी प्रशांत गोयल ने दिया उद्बोधन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। नापतौल उपकरण व्यापारी समिति की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक रविवार को एक निजी होटल पंजतारा इंदौर में सम्पन्न हुई। इसमें पदाधिकारियों की नियुक्तियां की गई और पदाधिकारियों को उनके कार्यों व दायित्वों से अवगत कराया गया। 
समिति के प्रदेश अध्यक्ष हरीश शर्मा ने समिति की उपलब्धि और वर्तमान समय में संगठन की आवश्यकता पर मार्गदर्शन किया। प्रदेश सचिव प्रमोद जैन व सह सचिव सत्येंद्र सचान ने आगामी समय की कार्ययोजना व रुपरेखा की जानकारी दी। आय व्यय का व्यौरा कोषाध्यक्ष हेमन्त वर्मा ने प्रस्तुत किया। नापतौल विभाग की संरचना के अनुसार रतलाम संभाग का प्रतिनिधित्व संभाग प्रभारी प्रशांत गोयल ने किया। 
गोयल ने अपने उदबोधन में कहा कि हम सभी नियम संगत कार्य करेंगे। किसी भी व्यवसायी व उद्योग की गुणवत्ता विकास में सही माप और तौल करवाकर सहयोग करेंगे, ताकि किसी भी उपभोक्ता के साथ छल कपट न हो पाए। रतलाम संभाग से विशेष आमंत्रित सदस्य प्रशांत गोयल संभाग प्रभारी रतलाम डिवीजन उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE