BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में हर्षाेल्लास से मनाया.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 28, 2023, 11:58 am
KHABAR : नीमच शहर के नटराज रेस्टोरेंट में संगिनी ग्रेटर ने मनाया दीपावली मिलन समारोह, विभिन्न प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने लिया बढ़-चढकर भाग, विजेता व उप विजेता को किया पुरस्कृत, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। संगिनी ग्रेटर ने नटराज रेस्टोरेंट (एक निजी होटल) में दिवाली मिलन समारोह  आयोजित किया। सबसे पहले पदाधिकारियों ने दीप प्रज्जवलित किया। इसके बाद नवकार मंत्र के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। फिर दिवाली ग्रुप गेम धार्मिक प्रतियोगिता और इसके बाद रंगोली प्रतियोगिता, दीपावली थाली सजाओ प्रतियोगिता आयोजित हुई। इन प्रतियोगिताओं के पश्चात तपस्वियों का बहुमान किया गया। माला, दुपट्टा, शाल और पुरस्कार शील्ड सहित उपहार सामग्री से सभी प्रतिभागी बहनों को सम्मानित किया गया। सभी प्रतियोगिता का निर्णायक जज द्वारा परिणाम घोषित कर उद्घोषित किया गया। 

सभी प्रतियोगीताओ में विजेता व उप विजेताओं को पारितोषिक प्रदान कर सम्मानित किया गया। ग्रुप अध्यक्ष तारा वया ने सभी संगीनी बहनों को दीपावली की शुभकामनाओं का आदान-प्रदान करते हुवे ग्रुप में सभी सेवा प्रकल्प, सांस्कृतिक, सामाजिक, खेलकूद प्रतियोगिताओं में बहनों द्वारा निरंतर सहभागिता के लिए सम्मान किया। 

कल्पना मोगरा ने प्राकट्य दिवस के उपलक्ष्य में मिल्क केक से मुंह मीठा कराया। इसमें  रीजनल उपाध्यक्ष प्रकाश चोरड़िया, धर्मसभा कोऑर्डिनेटर रानी राणा, झोन कोऑर्डिनेटर सुभाष बाफना, जेएसजी ग्रेटर अध्यक्ष पारस जैन, सचिव सुशील नागोरी, कोषाध्यक्ष दीपक  चोरड़िया, संगिनी पूर्व अध्यक्ष कीर्ति मोड़ी, वर्तमान अध्यक्ष तारा वया, सचिव गुणबाला  नांदेचा, कोषाध्यक्ष राखी कोचेट्टा, उपाध्यक्ष राजश्री पामेचा, चंदा मेहता, सहसचिव मंजू  मेहता, सह कोषाध्यक्ष अध्यक्ष मंजू चोरड़िया, संगिनी सदस्या कृष्णा चेलावत, रेणु चौधरी, कल्पना मोगरा, सुनीता चौधरी, सीमा पामेचा, सरिता लसोड, किरण लसोड, कुसुम बोरिया, कल्पना छाजेड़, अनीता जैन, चंदा छिंगावत, चंदनबाला जैन, मंजू जैन, पुष्पा सोनी, शकुंतला मारू, अलका बाफना, माया वीरवाल, सविता डूंगरवाल, नर्मता डूंगरवाल, रेनू  सुराणा, रेखा गांधी, संतोष जैन, सरिता जैन, ज्योति कोठारी, सुषमा कोठारी, पदमा  चोरडिया, बिंदु चोरड़िया, पुष्पा राणावत, सुनीता मेहता, निर्मला नांदेचा, संगिनी सदस्य बहने उपस्थित थी। संचालन राखी कोचेटा ने किया तथा आभार सचिव गुणबाला नांदेचा व्यक्त ने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE